खबरों में बीकानेर
Rail-News : हावडा-बीकानेर-हावडा और जोधपुर की ये ट्रेनें रद्द रहेगी
आंशिक रद्द : दिल्ली सराय-बीकानेर
रीशड्यूल : लालगढ-अबोहर

Rail-News : हावडा-बीकानेर-हावडा और जोधपुर की ये ट्रेनें रद्द रहेगी
आंशिक रद्द : दिल्ली सराय-बीकानेर
रीशड्यूल : लालगढ-अबोहर
रेलवे द्वारा अपरिहार्य कारणों से हावडा-जोधपुर-हावडा तथा हावडा-बीकानेर-हावडा रेलसेवाएं रद्द की जा रही है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसारः-
1. गाडी संख्या 12307, हावडा-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 04.02.25 को रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 12308, जोधपुर- हावडा रेलसेवा दिनांक 06.02.25 को रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 22307, हावडा-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 30.01.25 को रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 22308, बीकानेर - हावडा रेलसेवा दिनांक 01.02.25 को रद्द रहेगी।
आंशिक रद्द : दिल्ली सराय-बीकानेर
रीशड्यूल : लालगढ-अबोहर
*आरयूबी निर्माण कार्य हेतु कारण रेल यातायात प्रभावित*
*रेलसेवाएं आंशिक रद्द/रीशड्यूल रहेगी*
सूरतगढ-बीकानेर रेलखण्डों के मध्य राजियासर-अरजनसर स्टेशनों के मध्य समपार फाटक सख्ंया 113 पर आरयूबी निर्माण कार्य हेतु दिनांक 01.02.25 ( रविवार) को ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। ट्रेफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उततर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगीः-
*आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1. गाडी संख्या 12455, दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा जो दिनांक 31.01.25 को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह सूरतगढ तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा सूरतगढ-बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 12456, बीकानेर- दिल्ली सराय रेलसेवा दिनांक 01.02.25 को बीकानेर के स्थान पर सूरतगढ से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा बीकानेर- सूरतगढ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
*रीशड्यूल रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1. गाडी संख्या 54702, लालगढ-अबोहर रेलसेवा दिनांक 01.02.25 को लालगढ से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे 40 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...