खबरों में बीकानेर

बीकानेर : शौच के लिए गए व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया जिसकी दौराने इलाज मौत हो गई । घटना गंगाशहर थाना इलाके की मौत बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक रंजीत कुमार (झारखंड निवासी) ने पुलिस को बताया कि उसका भाई दीपक कुमार शौच करने के लिए घड़सीसर ओवरब्रिज के पास गया था। रेलवे लाइन से आगे वो दूसरी तरफ शौच करके वापस लौट रहा था। इसी दौरान ट्रेन आ गई। जिसकी चपेट में आने से गंभीर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने परिजनों को बताया तो उसे तुरंत पीबी एम अस्पताल ले जाया गया। जहां बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसका शव बाद में पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की उम्र महज 32 साल है। घटना मंगलवार देर रात करीब एक बजे की है, जिसके बाद बुधवार तक वो जिंदगी और मौत से लड़ता रहा लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...