खबरों में बीकानेर
राज्य सरकार ने नियुक्त किए जिलों के प्रभारी मंत्री, पढ़ें लिस्ट

राज्य सरकार ने नियुक्त किए जिलों के प्रभारी मंत्री, पढ़ें लिस्ट
जयपुर, 09 जनवरी | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों की अनुपालना में राज्य सरकार ने आदेश जारी कर विभिन्न जिलों के प्रभारी मंत्री नियुक्त किये हैं|
उपमुख्यमंत्री सुश्री दिया कुमारी अजमेर व ब्यावर एवं उपमुख्मंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा भीलवाड़ा व राजसमन्द के प्रभारी मंत्री नियुक्त किये गए हैं |
वहीं केबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल अलवर व खैरथल-तिजारा, गजेन्द्र सिंह बीकानेर व जैसलमेर, कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ दौसा, मदन दिलावर जोधपुर व फलौदी, कन्हैयालाल नागौर व डीडवाना-कुचामन, जोगाराम पटेल जयपुर, सुरेश सिंह रावत भरतपुर व डीग, अविनाश गहलोत चुरू व झुन्झुनू, सुमित गोदारा गंगानगर व हनुमानगढ़, जोराराम कुमावत बाड़मेर व बालोतरा, बाबूलाल खराड़ी बांसवाडा व डूंगरपुर इनके साथ ही हेमन्त मीणा उदयपुर व सलुम्बर के प्रभारी मंत्री नियुक्त किये गए हैं |
राज्यमन्त्री संजय शर्मा सीकर, गौतम कुमार कोटा व सवाई माधोपुर, झाबर सिंह खर्रा पाली, हीरालाल नागर टोंक व बूंदी, ओटा राम देवासी झालावाड़ व बारां, डॉ. मंजू बाघमार प्रतापगढ़ व चित्तोड़गढ़, विजय सिंह कोटपूतली-बहरोड़, के. के. बिश्नोई सिरोही व जालोर एवं जवाहर सिंह बेढम करौली व धोलपुर के प्रभारी मंत्री रहेंगे|





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...