खबरों में बीकानेर
बीकानेर : जिला कलक्टर की कार
चाराभरी पिकअप से टकराई

चाराभरी पिकअप से टकराई
मिशन सरहद पर संवाद के तहत सीमांत गांवों में कार्यक्रम संपन्न कर जिला मुख्यालय की ओर लौट रहीं बीकानेर जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि की कार चारे से भरी एक पिक अप से टकरा गई। हादसा गुरुवार की रात हुआ। गनीमत रही कि हादसे में कोई नुक़सान नहीं हुआ। सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रशासनिक अमला सीमावर्ती गांव भुरासर से बज्जू लौट रहा था । बज्जू के पास यह हादसा हुआ। वहां चारे से भरी पिकअप से गाड़ी टकरा गई। इसके बाद डीएम, एसपी कावेंद्र सिंह सागर की गाड़ी में बैठकर बीकानेर के लिए रवाना हुई।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...