इमेज - इंटरनेट मीडिया से 🙏
खबरों में बीकानेर
चुनाव : दिल्लीवालों का दिल जीतने भाजपा और आप को राजस्थान से मिलेगा नैरेटिव !

चुनाव : दिल्लीवालों का दिल जीतने भाजपा और आप को राजस्थान से मिलेगा नैरेटिव !
- मोहन थानवी
दिल्ली चुनाव और राजस्थान में बजट सत्र का लगभग साथ-साथ होना संयोग है ! राजस्थान विधानसभा सत्र 31 जनवरी से आहूत हो रहा है और दिल्ली में चुनाव परिणाम 8 फरवरी को जाहिर होंगे। इधर राजस्थान में बजट पर खुलकर चर्चाएं हो रही होगी उधर चुनाव प्रचार की गर्मागरमी तेजी से बढ़ती जा रही है । लोग कह रहे हैं राजस्थान का बजट सत्र आप और भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस को भी दिल्ली चुनाव के लिए एक नैरेटिव दे सकता है । भाजपा दिल्ली में अपनी जीत के दावे कर रही है। यह स्वाभाविक ही लगता है कि भाजपा नेतृत्व ऐसा चाहेगा कि दिल्ली से सटे राजस्थान में बजट सत्र से निकलती प्रदेश भाजपा सरकार की जनहित नीतियों के बिंदुओं का सीधा-सीधा सकारात्मक असर दिल्ली के मतदाताओं पर हो । ऐसे में तय मान सकते हैं की राजस्थान में बीजेपी की सरकार जनता को अपनी बीते वर्ष घोषित महत्वाकांक्षी योजनाओं की क्रियान्विति के उदाहरणों के साथ आगामी वर्ष के लिए और अधिक जन लाभकारी योजनाओं की घोषणा करे। यूं भी धरातल पर भजनलाल सरकार ने अपनी पूर्व घोषणाओं को अमलीजामा पहनाने के रचनात्मक और सकारात्मक कार्यों को शुरू कर दिया है। यह बजट भजनलाल सरकार के आगे बढ़कर जनता का दिल जीतने का अवसर है। राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है की ऐसे ही पुरजोर प्रयास दिखाई भी देंगे। इससे यह भी अनुमान दिल्ली के मतदाता लगाएंगे की राजस्थान में बीजेपी सरकार ने इतना कुछ किया है तो दिल्ली के लिए भाजपा और अधिक क्या कर सकती है। राजनीतिक जानकार ऐसा मान रहे हैं कि दिल्ली का दिल जीतने के लिए भाजपा के पास एक और नैरेटिव राजस्थान से निकलकर आ रहा है। जबकि इसी बिंदु को ध्यान में रखें तो भाजपा के प्रतिद्वंद्वी दलों के पास भी राजस्थान से ही यह नैरेटिव भी सामने लाने की कोशिश हो सकती है की राजस्थान में भाजपा ने बजट में क्या-क्या नहीं किया। कुल मिलाकर जनवरी के दूसरे हफ्ते से शुरू हुई राजनीतिक गहमागहमी फरवरी के दूसरे हफ्ते की शुरुआत तक तो रंगत दिखाती रहेगी। जो होगा वो देखेंगे हम लोग।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...