खबरों में बीकानेर
खेल मैदान की खूबसूरती बढ़ाकर मुस्कुराए श्रमदानी

खेल मैदान की खूबसूरती बढ़ाकर मुस्कुराए श्रमदानी
बीकानेर 05/01/2025 रविवार
टीम ऑवर फॉर नेशन ने लगातार दूसरे रविवार श्रमदान करके राजीव मार्ग स्थित क्रीड़ा संगम के बास्केट बॉल मैदान को पूर्णतया झाड़ मुक्त कर दिया। कुल लगभग 3 घण्टे का श्रमदान हुआ और बच्चो के लिए साफ़ सुथरा मैदान तैयार हो गया ।
कुल 3 ट्रेक्टर ट्रॉली कचरा निकाला और मैदान से कीकर आदि के झाड़ को बिल्कुल हटा दिया।
बच्चों को अब नहीं होगी प्रॉब्लम
खेलते समय बॉल झाड़ियो में जाने से पंक्चर हो जाती थी। कई बार खिलाड़ी चोटिल हो जाते थे। साँप बिच्छू का डर बना रहता था।
रविवार सुबह काफ़ी कोहरा था लेकिन टीम सदस्य समय पर श्रमदान हेतु पहुच गए।
ये हुए शामिल
आज के सफ़ाई अभियान में CA सुधीश शर्मा,CA वसीम राजा, डॉ फारूक, गजेंद्र सरीन, सुशील यादव, अरुण चम,मो हसन,बसंत, गौतम, माणक व्यास, भवानी सिंह राजपुरोहित, शनीला ख़ान एवम् कर्मचारी नेता रमेश उपाध्याय शामिल हुए।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...