खबरों में बीकानेर
स्कूल : आठवीं तक के बच्चे 11 जनवरी तक छुट्टी मनाएंगे, ठंड से करें बचाव

स्कूल : आठवीं तक के बच्चे 11 जनवरी तक छुट्टी मनाएंगे, ठंड से करें बचाव
अवकाश घोषित
बीकानेर । बीकानेर में कक्षा 1 से आठवीं तक सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल आंगनबाड़ी आदि शिक्षण संस्थानों में 11 जनवरी तक जिला कलेक्टर ने अवकाश घोषित कर दिए हैं। ऐसा कड़ाके की सर्दी के मध्य नजर किया गया है । मौसम विभाग का भी अलर्ट जारी हो चुका की सर्दी अभी और जोर पकड़ेगी। शीतलहर, कोहरा और बारिश का दौर भी शुरू होगा। इसे देखते हुए जिले में स्कूलों में शीतकालीन अवकाश बढ़ाया है। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने बताया कि जिले में संचालित समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में अध्यनरत कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों का शीत लहर एवं ठंड के प्रकोप के मध्य नजर 11 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि अवकाश के दौरान स्टाफ यथावत कार्यरत रहेगा। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश में बताया कि मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के आधार पर शीतलहर और तेज सर्दी को देखते हुए 11 जनवरी तक जिले में संचालित कक्षा 1 से 8 तक के समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में अध्यनरत विद्यार्थियों को शीतलहर और सर्दी के प्रभाव से बचाने एवं विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के मद्देनजर विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश केवल छात्र-छात्राओं के लिए लागू रहेगा।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...