खबरों में बीकानेर
सार्वजनिक रूप से क्यों मांगी केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने माफी...जानिए

सार्वजनिक रूप से क्यों मांगी केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने माफी...जानिए
दरअसल केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की ओर से मीरा बाई को लेकर दिए गए एक बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में रोष प्रकट हो रहा था। राजपूत समाज के संगठनों ने भी कानून मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए माफी मांगने की मांग कर दी। ऐसे में भक्त शिरोमणि मीराबाई को लेकर एक सार्वजनिक कार्यक्रम में दिए गए अपने बयान को लेकर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने गुरुवार शाम को एक वीडियो जारी कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।
मेघवाल ने कहा कि भारतीय भक्ति परंपरा में मां मीरा का स्थान शिरोमणि है। उन्होंने जनमानस में भक्ति भाव का संचार किया। मेरा जीवन उनसे प्रेरित है। मैं मां मीरा के अपमान के विषय में सपने में भी नहीं सोच सकता।
मंत्री मेघवाल ने कहा कि मीरा के प्रति मेरे मन में अगाध श्रद्धा एव आस्था है। मेरे किन्हीं शब्दों में माँ मीरा के प्रति भक्ति और श्रद्धा भाव रखने वालों के मन में किसी भी प्रकार से ठेस पहुंची है तो मैं माफी माँगता हूँ।
(इंटरनेट मीडिया से)





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...