-देशनोक में इस औषधालय के निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ
*खबरों में बीकानेर*
-
-
📝
देशनोक में इस औषधालय के निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ
देशनोक /बीकानेर 18 नवंबर 2024 सोमवार
श्री करणी मंडल औषधालय, देशनोक के तृतीय तल के निर्माण कार्य का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण और पूर्ण विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ।
पूजन अशोक कुमार सारड़ा और मेघराज कातेला द्वारा किया गया। उन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर इस ऐतिहासिक निर्माण कार्य की शुरुआत की।
कार्यक्रम में मंडल के पदाधिकारी, निर्माण समिति के सदस्य, कार्यकर्ता, और देशनोक के सम्माननीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
तृतीय तल का निर्माण कार्य संस्था की सेवाओं के विस्तार और समाज की बढ़ती आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। यह कार्य समाज के प्रति हमारी सेवा प्रतिबद्धता को और अधिक सशक्त बनाएगा।
--
0 Comments
write views