-
राजस्थान : प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के तबादलों का क्रम जारी, बीकानेर में इनका आगमन
राजस्थान : प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के तबादलों का क्रम जारी, बीकानेर में इनका आगमन
1 पुलिस
2 प्रशासनिक
1
राजस्थान सरकार ने प्रशासनिक व पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादलों का क्रम जारी रखते हुए 83 आरएएस अधिकारी बदले और 43 पुलिस अधिकारियों को भी इधर उधर किया है। इनमें बीकानेर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दीपक शर्मा के स्थान पर अब सौरभ तिवाड़ी को लगाया गया है। दीपक शर्मा का तबादला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटपुतली किया गया है। तिवाड़ी फिलहाल चितौडग़ढ़ में कार्यरत रहे। वे बीकानेर में भी अनेक थानों का प्रभार संभाल चुके है।
2
राज्य सरकार ने आदेश जारी कर आरएएस अधिकारियों के तबादले किए गए है। सरकार के कार्मिक विभाग ने इस सम्बंध में आदेश जारी किए है। सूबे में 83 आरएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। आदेशों के अनुसार फलोदी अतिरिक्त जिला कलक्टर गोपाल राम बिरदा को अतिरिक्त निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा बीकानेर लगाया गया है। वहीं अजय को बीकानेर से पाली उपखंड अधिकारी,रजिस्ट्रार राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय बीकानेर से जयपुर उपायुक्त एसएमएसए में लगाया गया है।
0 Comments
write views