Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

m

m

बीकानेर के तीरंदाजों ने फहराया परचम






-बीकानेर के तीरंदाजों ने फहराया परचम


*खबरों में बीकानेर*




-


-

अखिल भारतीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में बीकानेर के तीरंदाजों ने फहराया परचम

बीकानेर, 22 अक्टूबर। बांसवाड़ा में 17 से 20 अक्टूबर तक आयोजित अखिल भारतीय विद्यालयी तीरंदाजी प्रतियोगिता में बीकानेर के 12 तीरंदाजों ने सफलता का परचम फहाराया। 

रघुनाथसर कुआं स्थित भारतीय आदर्श विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य घनश्याम व्यास ने बताया कि अंडर-14 रिकवर राउंड में बीकानेर के संजय, अंडर-14 इंडियन राउंड में राम कैलाश बिश्नोई और अंडर-17 इंडियन राउंड में संदीप ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसी प्रकार कंपाउंड राउंड में बलविंदर रंगा, अंडर-19 में प्रतीक और भैरुसिंह ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 

वहीं पुष्पेन्द्र सिंह, श्रीराम बिश्नोई, अंकित बिश्नोई और भुवनेश जोड़ ने टीम को जीत दिलाई। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही टीम ने एसजीएफआई में चयन पक्का कर लिया है। मंगलवार को बीकानेर पहुंचने पर इन तीरंदाजों का सम्मान किया गया।

Post a Comment

0 Comments