Type Here to Get Search Results !

भारत माता की जयघोष के साथ जम्मू के लिए रवाना हुए विधायक व्यास सांबा विधानसभा में करेंगे भाजपा के पक्ष में प्रचार






-भारत माता की जयघोष के साथ जम्मू के लिए रवाना हुए विधायक व्यास

सांबा विधानसभा में करेंगे भाजपा के पक्ष में प्रचार


*खबरों में बीकानेर*




-



-

भारत माता की जयघोष के साथ जम्मू के लिए रवाना हुए विधायक व्यास

सांबा विधानसभा में करेंगे भाजपा के पक्ष में प्रचार

रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में मौजूद रहे कार्यकर्ता

*बीकानेर, 20 सितंबर।* भारत माता की जयघोष के साथ बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास शुक्रवार को रेलमार्ग से जम्मू के लिए रवाना हुए। विधायक जम्मू के सांबा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे। विधायक शनिवार प्रातः सांबा पहुंचेंगे और 29 सितंबर को प्रचार थमने तक वहीं रहेंगे। सामदा विधानसभा में 1 अक्टूबर को चुनाव होंगे। बीकानेर से रवाना होने पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने भारत माता की जय और वन्देमातरम के नारों के साथ विधायक को रवाना किया। विधायक व्यास ने कहा कि इस बार जम्मू और कश्मीर में भाजपा के पक्ष में वातावरण है। वहां की जनता इस बार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की नीति और नीयत पर भरोसा जताएगी और पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलेगा। उल्लेखनीय है कि विधायक ने लोकसभा चुनाव में जोधपुर, जैसलमेर क्षेत्र और पंजाब लोकसभा चुनाव विधानसभा क्षेत्र पट्टी में भी पार्टी के पक्ष में चुनाव किया। विधायक के साथ किशन चौधरी, पार्षद प्रदीप उपाध्याय, योगेंद्र शर्मा और अनिल आचार्य भी रवाना हुए।
इस दौरान रेलवे स्टेशन पर वरिष्ठ भाजपा नेता जे पी व्यास, रामकुमार व्यास, राजकुमार पारीक, छोटू लाल सुथार, पूर्व उपमहापौर अशोक आचार्य, पूर्व पार्षद राजेंद्र शर्मा, कुलदीप यादव, अमित व्यास सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और परिजन मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies