*खबरों में बीकानेर*
बीकानेर : बारिश के पानी से भरे जोहड़ में फंसे तीन बच्चे, दो की मृत्यु, तीसरा उपचाराधीन
बीकानेर।
छत्तरगढ़ रावला रोड पर बारिश के पानी से भरे एक जोहड़ में तीन बच्चे फंस गए जिनमें से दो की मृत्यु हो गई। एक बच्चे को बचा लिया गया। वह उपचाराधीन है। घटना बुधवार शाम 6 बजे के करीब की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार तीन बच्चे खेलते-खेलते जोहड़ के पास पहुंचे और अचानक गहरे पानी में फंस गए।
स्थानीय निवासियों और आपातकालीन सेवाओं के सदस्यों द्वारा सूचना पर घटनास्थल पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया गया। त्वरित रेस्क्यू कार्य के बावजूद दो बच्चों को समय पर बाहर नहीं निकाला जा सका और उनकी मृत्यु हो गई। तीसरे बच्चे को बचावकर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल पर सुरक्षा के इंतजाम करने और बच्चों को ऐसी घटनाओं से बचाने के उपायों पर चर्चा की है। प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों को सुरक्षित रखें और उन्हें जोहड़ के आस-पास खेलने से रोकें।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...