*खबरों में बीकानेर*
चार ग्रामीण गिरफ्तार, शांति भंग का आरोप
बीकानेर
नजदीक गांव गांव धीरदेसर चोटियान में पुलिस ने चार लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस गांव के सुरेंद्र कुमार पुत्र मदनलाल जाट व जयनारायण पुत्र भंवरलाल जाट तथा गांव भादासर निवासी मामराज पुत्र केशराराम जाट व भागीरथ पुत्र बेगाराम जाट को शांतिभंग में हैड कांस्टेबल भगवानाराम ने गिरफ्तार किया है। विदित रहें शनिवार को गांव के दो पक्षों में एक ने दूसरे के खिलाफ दो मुकदमे भी दर्ज करवाए थे। इन दोनों मुकदमों में परिवादी मनोज व भागीरथ पुत्र भंवरलाल जाट ने घायल को आरोपी बनाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...