बीकानेर : बॉडी बिल्डिंग में गोविन्द ने जीता रजत, स्वागत हुआ मारुती व्यायाम शाला में
बीकानेर। जोधपुर में प्रताप बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन द्वारा आयोजित हुई बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में बीकानेर के मारुती व्यायाम शाला के पहलवान गोविन्द ने सिल्वर मेडल जीता। गोविन्द ने 75 से 80 किग्रा वर्ग प्रतियोगिता में भाग लिया।
बीकानेर आगमन पर व्यायाम शाला में उस्ताद मनोहर पहलवान ने गोविन्द का स्वागत कर जीत के लिए शुभकामना दी।
इस मौके पर भोजराज पुरोहित, लाल जी कल्ला, लाल जी जोशी, श्री लाल जोशी मनीभाई, ,पूनमचंद व्यास, झवरलाल किराडू, डॉ राकेश किराडू, अमरदीप रंगा, अमित हर्ष, प्रह्लाद व्यास, मालाराम ओझा, देवेंद्र डोगरा,
गोपाल सेवग, राजेश रंगा, मोहन श्रीमाली आदि पहलवान उपस्थित रहे ।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...