बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने शनिवार को आधी रात के समय जुआरियों पर एक्शन लिया। नयाशहर थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने नत्थुसर गेट स्थित एक घर में दबिश दी। जहां से एक दर्जन से अधिक जुआरियों को पकड़ा गया है।
तिवाड़ी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली की नत्थुसर गेट पर स्थित मकान पर कुछ लोग ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे हैं। मौके पर दबिश दी गई जहां से करीब एक दर्जन से अधिक जुआरियों को पकड़ा।
ये धरे गए
विक्रम, सूरज, विजेंद्र, बुधराम, केदार पारीक, संजय, उमा शंकर, त्रिलोक चंद, हेमंत कुमार, उमेश, गोपाल, अजरूद्दीन, सूरज,रूपाराम, विष्णु, संदीप, ओमप्रकाश





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...