2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
रेलवे : बीकानेर मंडल : कई ट्रेनें प्रभावित, किसी का मार्ग परिवर्तित, किसी के समय में आंशिक बदलाव
*नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित*
*रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित होगी*
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मण्डल पर मुरादाबाद-बरेली रेलखण्ड के मध्य स्थित दुगनपुर यार्ड में लूप लाइन पर अनुरक्षण कार्य हेतु नॉन इण्टरलॉकिग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण इस खण्ड की रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी कैप्टन शषि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगीः-
1. गाडी संख्या 15909, डिब्रुगढ-लालगढ रेलसेवा जो दिनांक 18.06.24 व 22.06.24 को डिब्रुगढ से रवाना होगी वह परिवर्तित मार्ग वाया बरेली कैंट-चन्दौसी-मुरादाबाद होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग के कारण रामपुर व बरेली स्टेशनों पर नहीं जायेगी एवं परिवर्तित मार्ग में बरेली कैंट स्टेशन पर ठहराव करेगी।
2. गाडी संख्या 15910, लालगढ-डिब्रुगढ रेलसेवा जो दिनांक 19.06.24 व 23.06.24 को लालगढ से रवाना होगी वह परिवर्तित मार्ग वाया मुरादाबाद-चन्दौसी-बरेली कैंट होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग के कारण बरेली व रामपुर स्टेशनों नहीं जायेगी एवं परिवर्तित मार्ग में बरेली कैंट स्टेशन पर ठहराव करेगी।
*नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित*
*रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित होगी*
उत्तर पूर्वी रेलवे के गोरखपुर कैंट -भटनी रेलखण्ड के मध्य कुशमी -सरदारनगर - चौरी चौरा रेल खंड में ऑटोमेटिक सिगनलिंग कार्य हेतु नॉन इण्टरलॉकिग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण इस खण्ड की रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगीः-
1. गाडी संख्या 15909, डिब्रुगढ-लालगढ रेलसेवा जो दिनांक 09.06.24 को डिब्रुगढ से रवाना होगी वह अपने निर्धारित मार्ग सिवान - देवरिया सदर- गोरखपुर कैंट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया सिवान - कप्तानगंज- गोरखपुर कैंट होकर संचालित होगी।
2. गाडी संख्या 15910, लालगढ-डिब्रुगढ रेलसेवा जो दिनांक 09.06.24 को लालगढ से रवाना होगी वह अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर कैंट- देवरिया सदर -सिवान के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया गोरखपुर कैंट - कप्तानगंज- सिवान होकर संचालित होगी।
*नोट - परिवर्तित मार्ग के कारण उपरोक्त रेल सेवाएं भाटपार रानी, भटनी एवं देवरिया सदर स्टेशनों से नहीं जायेगी।*
*भिवानी-तिलकब्रिज-भिवानी रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन*
रेलवे द्वारा उत्तर पश्चिम रेलवे क्षेत्र में भिवानी-तिलकब्रिज-भिवानी रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार यात्रियों की सुविधा हेतु भिवानी-तिलकब्रिज-भिवानी रेलसेवा के संचालन समय में दिनांक 09.06.24 से आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
*नोटः- यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा करने से पूर्व रेलवे की वेबसाईट अथवा NTES एप पर संचालन समय जांच लें।*
*स्टेशन पुनर्विकास कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित*
उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज स्टेशन पर लाइन 5 व 7 (प्लेटफार्म नं. 4 व 5) पर एयर कोनकोर्स निर्माण कार्य के कारण ब्लॉक लिया जा रहा है, जिससे रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य हेतु उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगी:-
1. गाडी संख्या 12396, अजमेर-राजेन्द्रनगर साप्ताहिक रेलसेवा दिनांक 14.06.24 से 26.07.24 तक अजमेर से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग आगराफोर्ट-टूण्डला-प्रयागराज-पं. दीनदयाल उपाध्याय के स्थान पर परिवर्तित मार्ग आगराकैंट-विरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-मनिकपुर-प्रगयाराज छिवकी-पं. दीनदयाल उपाध्याय होकर संचालित होगी।
2. गाडी संख्या 12495, बीकानेर-कोलकाता साप्ताहिक रेलसेवा दिनांक 13.06.24 से
25.07.24 तक बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग आगराफोर्ट-टूण्डला-प्रयागराज-पं. दीनदयाल उपाध्याय के स्थान पर परिवर्तित मार्ग आगराकैंट-विरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-मनिकपुर-प्रगयाराज छिवकी-पं. दीनदयाल उपाध्याय होकर संचालित होगी।
*नोटः- परिवर्तित मार्ग पर उपरोक्त रेलसेवाएं यात्रियों की सुविधा हेतु आगराकैंट एवं प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर ठहराव करेगी।*






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...