-
-
-
- डेहरू माता मन्दिर पाटोत्सव की शुरुआत
- महाराणा प्रताप की जयंती पर मूर्ति माल्यार्पण और संगोष्ठी आयोजित
- मुख्यमंत्री का आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने का संकल्प
-विधायक व्यास ने किया संध्या शिविर का पोस्टर विमोचन
विधायक व्यास ने सुनी समस्याएं, क्षेत्र के चरणबद्ध विकास के मांगे सुझाव
- बीकानेर : पेट्रोल पम्प के पास लोगो ने सड़क पर बैठ कर रास्ता जाम कर दिया
- शास्त्री (बी.ए.) प्रथम वर्ष में ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया 10 जून से प्रारम्भ
- एसकेआरएयू: 11 जून को प्रस्तावित 20 वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति डॉ अरूण कुमार ने ली समीक्षा बैठक
राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज मिश्र होंगे मुख्य अतिथि
- शनिवार 08 जून को इन इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी
🌹
- जगद्गुरु 11 जून को दोपहर 2 बजे बीकानेर पहुंचेंगे,
5-6 किमी होगा पुष्पवर्षा से स्वागत
- भागवत कथा में हुआ भरत चरित्र का वर्णन
2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
डेहरू माता मन्दिर पाटोत्सव की शुरुआत
बीकनेरl बीकानेर के नाल रोड पर स्थित डेहरू माता के दो दिवसीय पाटोत्सव की शुरुआत हुईl मीडिया प्रभारी उमेश पुरोहित ने बताया कि आज मंदिर परिसर में प.नथमल पुरोहित के आचार्यत्व में दुर्गा के पाठ के साथ डेहरू माता के पाटोत्सव की शुरुआत हुई l श्री रूप चंद पुरोहित जज्जु सपत्नीक पूजा करवाई lपवन पुरोहित ने बताया कि प.नथमल पुरोहित द्वारा डेहरू माता का पूजन कर इक्कीस पंडितो के द्वारा माँ दुर्गा के पाठ किए गएl दिन भर चले पाठ के आयोजन में सभी भक्तो ने आनंद लिया l
कार्यक्रम संयोजक भंवर पुरोहित ने बताया कि शाम को संगीत संध्या और सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया l जिसमे काफी संख्या में भक्तो ने सुन्दरकाण्ड किए l उन्होंने बया कि कल सुबह डेहरू माता का अभिषेक उसके बाद पूजन,हवन और महाप्रसादी का आयोजन होगा lजिसमे हजारो की संख्या में भक्तो के पहुँचने की उम्मीद है l कार्यक्रम में मास्टर पवन,नागुभा, बटुक पुरोहित,रामेश्वर पुरोहित जेठाराम पुरोहित श्याम पुरोहित सुनील रविकांत अनिल रमेश पवन मास्टर राम रतन कैलाश पुरोहित बटुक गोनिंद् आलोक पुरोहित मुकेश पुरोहित रवि पुतोहित द्वारा सेवाएं दी जा रही है l
सर्व धर्म मैत्री संघ के द्वारा महाराणा प्रताप की जयंती पर मूर्ति माल्यार्पण और संगोष्ठी आयोजित
अजमेर ।
सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय की सभागार में अखिल भारतवर्षीय शिक्षक महासंघ एवं सर्वधर्म मैत्री संघ की सहभागिता में महाराणा प्रताप की जयंती पर मूर्ति माल्यार्पण और विचार गोष्ठी का सफ़लता पूर्वक आयोजन हुआ । संघ के अध्यक्ष प्रकाश जैन के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने मां सरस्वती व महाराणा प्रताप के चित्र के समक्ष पुष्प अर्जित कर वीर पराक्रमी को नमन किया ।
कॉलेज के प्राचार्य मनोज बेरवाल मुख्य अतिथि थे एवं अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ के महामंत्री प्रोफेसर उपाध्याय की अध्यक्षता में गोष्ठी का कार्यक्रम हुआ ।
मुख्य वक्ता प्रोफेसर उपाध्याय और जितेंद्र मारोठिया जैसे इतिहासकारों ने महाराणा प्रताप की जीवन और गौरव गाथा पर प्रकाश डाला । मेवाड़ के सपूत ने किस प्रकार हल्दीघाटी का युद्ध घास की रोटी खाकर जंगल में रहकर विजय हासिल की ।
कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर जीना ने किया ।
इस अवसर पर सर्व धर्म मैत्री संघ के अध्यक्ष प्रकाश जैन , फादर कॉस्मो शेखावत, डॉ राकेश कटारा, सूरज गुर्जर, मोहम्मद अली बोहरा, मोहम्मद खान, आशा बहन जी , हरदीप सिंह व अन्य प्रोफेसर, शिक्षक कर्मी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री का आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने का संकल्प
बीकानेर में पूरे महीने चला मिलावट खोरों के खिलाफ अभियान
बीकानेर, 8 जून। आमजन को शुद्ध एवं मिलावट मुक्त खाद्य सामग्री मिले, इसके मद्देनजर राज्य सरकार पूर्ण सतर्क है। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के भी स्पष्ट निर्देश हैं कि मिलावट खोरी करने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आएं। वे समय-समय पर इसकी समीक्षा करते हैं। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप खाद्य सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों के लिए लक्ष्य निर्धारित करते हुए उन्हें नियमित कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य स्तर से लेकर जिला और ब्लॉक स्तर तक नियमित छापामारी की जा रही है। बीकानेर में भी जिला कलेक्टर ने इसे अपनी प्राथमिकताओं में रखा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अपनी टीम को मुस्तैद किया है। इसी श्रंखला में मई माह में खाद्य सुरक्षा से जुड़ी टीमों ने विभिन्न दुकानों, प्रतिष्ठानों तथा फैक्ट्रियों में खाद्य सामग्री के के नमूने लिए। मई माह में की गई करवाई में एक्ट के तहत आइसक्रीम के 10, मसालों के 17, तेल एवं घी के 19, बैकरी के 7 तथा अन्य खाद्यान्न पदार्थों के 32 सहित कुल 85 नमूने लिए गए। इसी प्रकार सर्विलेंस के तहत आइसक्रीम के 22, मसालों के 22, तेल एवं घी के 13, बैकरी के 14 तथा अन्य खाद्यान्न पदार्थों के 67 सहित कुल 138 नमूने लिए। आइसक्रीम के 10, तेल एवं घी के 1 तथा अन्य खाद्यान्न पदार्थों के 10 कुल 21 सैंपल अमानक पाए गए। जिनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। मई माह में कुल 10 किग्रा आइसक्रीम, 300 किग्रा मसाले तथा 435 किग्रा अन्य खाद्यान्न पदार्थों को नष्ट करवाया गया तथा 900 किग्रा मसाले एवं 2190 किग्रा घी सीज किया गया। इन कार्रवाइयों में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानू प्रताप सिंह और श्रवण वर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आने वाले समय में भी औचक छापेमारी जारी रहेगी।
विधायक व्यास ने सुनी समस्याएं, क्षेत्र के चरणबद्ध विकास के मांगे सुझाव
बीकानेर, 8 जून। बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने शनिवार को सर्वोदय बस्ती में जनसुनवाई की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि शहरवासियों की समस्याओं की सुनवाई और उनका समयबद्ध निस्तारण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता में है। इसके मद्देनजर समय समय पर आमजन के बीच आकर उनकी बात सुनी जाएगी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को सभी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास चरणबद्ध तरीके से किए जाएंगे। इस दौरान ओड समाज श्मशान में बरामदा बनाने, अतिक्रमण हटाने, शराब की अवैध बिक्री बंद करवाने के अलावा पानी, बिजली, सड़क से जुड़े मुद्दे सामने आए।
विधायक ने कहा कि स्थानीय नागरिक अपने बच्चों को पढ़ाएं और नशखोरी से दूर रहें। उन्होंने बालिका शिक्षा पर विशेष जोर दिया। पेयजल से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए सहायक अभियंता शैलेंद्र मीना को मौके पर बुलाया और आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सरकार की योजनाओं के बारे में बताया और कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ उठाए।
इस दौरान मगाराम कस्वा, कौशल शर्मा, कपिल शर्मा, पवन ओड, महेंद्र सिंह ओड, रमन कुमार, कोजाराम, रमेश माली और आसकरण ओझा सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे।
*हर दो माह में प्रत्येक क्षेत्र में आने का था वादा*
जनसुनवाई के दौरान विधायक ने कहा कि उन्होंने वादा किया था कि हर दो माह में शहर के प्रत्येक क्षेत्र में आमजन के बीच जाकर उनके सुख-दुःख के भागीदार बनूंगा। इसके मद्देनजर यह जनसुनवाई की गई। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव की आचार सहिता लागू होने से पूर्व तीन स्थानों पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित हुए। अब समस्त क्षेत्रों में जाकर आमजन की समस्या सुनने के साथ शहर के विकास के रोडमेप से जुड़े सुझाव भी लिए जाएंगे।
*सरकारी सहयोग के साथ रहेगी भामाशाहों की भागीदारी*
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि शहरी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए मेरी मातृभूमि मेरी जिम्मेदारी अभियान प्रारंभ किया गया है।
अभियान के तहत स्थानीय और प्रवासी बीकानेरी भामाशाहों के माध्यम से स्कूलों, अस्पतालों और अन्य स्थानों पर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। वहीं क्षेत्र के विकास में सरकारी सहायता उपलब्ध करवाने में भी किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
विधायक व्यास ने किया संध्या शिविर का पोस्टर विमोचन
शिविर रविवार से होगा शुरू
बीकानेर, 8 जून। बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने शनिवार को नत्थूसर गेट के अन्दर स्थित पूना महाराज की कोटड़ी में आरएमसी संस्थान एवं पुष्टिकर युवक द्वारा नई पीढ़ी को संस्कारित करने, धर्म तथा अध्यात्म से परिचित करवाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले विशाल संध्या शिविर के पोस्टर का विमोचन किया।
इस शिविर का शुभारम्भ रविवार को होगा। शिविर में पण्डित आचार्य सोमदत्त के सान्निध्य में शहर के इच्छुक लोग 7 दिन संध्या उपासना सीखेंगे।
पोस्टर विमोचन के अवसर पर विधायक व्यास ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज को संस्कारित करने के लिए ऐसे कार्यक्रमों की आज के युग में महत्ती आवश्यकता है। संस्कारित युवा ही सभ्य समाज की आधारशिला है।
उन्होंने आरएमसी संस्थान तथा पुष्टिकर युवक के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर पण्डित आचार्य सोमदत्त, पंकज आचार्य, शिव छंगाणी, राधे छंगाणी, गौरी शंकर व्यास, राकेश व्यास एवं अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित थे। यह शिविर पूना महाराज की कोटड़ी में प्रतिदिन शाम 8 बजे से संचलित होगा।
बीकानेर : पेट्रोल पम्प के पास लोगो ने सड़क पर बैठ कर रास्ता जाम कर दिया
बीकानेर। पूगल रोड़ पर डूडी पेट्रोल पम्प के पास लोगो ने सड़क पर बैठ कर रास्ता जाम कर दिया ।जानकारी के अनुसार डूडी पेट्रोल पम्प के पास अज्ञात वाहन ने गली में खड़ी मारुति वैन को टक्कर मार दी।जिससे कथित रूप से वैन क्षतिग्रस्त हो गई ।गुस्साए लोगो ने मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया ।सूचना मिलने पर नयाशहर थाना पुलिस मौक़े पर पहुंच गई । मौक़े से भीड़ को हटाने का प्रयास किया।
शास्त्री (बी.ए.) प्रथम वर्ष में ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया 10 जून से प्रारम्भ
बीकानेर, 8 जून। श्रीगंगा शार्दूल राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय में शास्त्री (बी.ए.) प्रथम वर्ष में नियमित प्रवेश सत्र 2024-25 हेतु ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया 10 जून से प्रारम्भ होगी।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महावीर प्रसाद सारस्वत ने बताया कि ऑफलाइन आवेदन जमा कराने की अन्तिम तिथि 20 जून है। उन्होंने बताया कि प्रथम अंतरिम प्रवेश सूची का प्रकाशन 22 जून तक किया जाएगा तथा अंतरिम प्रवेश सूची के अन्तर्गत प्रविष्ट विद्यार्थियों द्वारा शुल्क जमा कराने की अन्तिम तिथि 26 जून है। आवेदक ऑफलाइन आवेदन पत्र कॉलेज से प्राप्त कर सकते हैं। कला वर्ग में किसी भी विषय से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पात्र होंगे। अधिक जानकारी के लिए महाविद्यालय में अथवा प्रवेश प्रभारी श्रीराम से दूरभाष नंबर 9784553046 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
बीकानेर, 08 जून।
एसकेआरएयू: 11 जून को प्रस्तावित 20 वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति डॉ अरूण कुमार ने ली समीक्षा बैठक
राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज मिश्र होंगे मुख्य अतिथि
स्नातक, स्नातकोत्तर व विद्या-वाचस्पति के कुल 1569 विद्यार्थियों को प्रदान करेंगे उपाधियां
20 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और 03 विद्यार्थियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक से करेंगे सम्मानित
पहली बार स्नातक विद्यार्थी को दिया जाएगा कुलाधिपति स्वर्ण पदक
पीएचडी में भी पहली बार प्रदान किया जाएगा स्वर्ण पदक
संविधान पार्क, कृषि महाविद्यालय में नवनिर्मित छात्रावास, उच्च जलाशय व कृषि ज्ञान रथ का करेंगे लोकार्पण
विश्वविद्यालय की विभिन्न इकाइयों द्वारा प्रकाशित दो पुस्तकों का भी करेंगे विमोचन
समारोह के विशिष्ट अतिथि कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा तथा स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.बी.आर.छींपा एवं दीक्षांत अतिथि केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय इम्फाल के पूर्व कुलाधिपति व कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल नई दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष पद्मभूषण प्रो.राम बदन सिंह होंगे। दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर बनाई गई विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों की शनिवार को कुलपति डॉ अरुण कुमार ने वीसी सचिवालय सभागार में समीक्षा बैठक ली।
*शनिवार 08 जून को इन इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी
प्रातः 07:00 बजे से 09:00 बजे तक*
सुदर्शना नगर सेक्टर 3 से 6, बी 5, बी 6, वल्लभ गार्डन तिराहा का क्षेत्र।
जगद्गुरु 11 जून को दोपहर 2 बजे बीकानेर पहुंचेंगे,
5-6 किमी होगा पुष्पवर्षा से स्वागत
भागवत कथा में हुआ भरत चरित्र का वर्णन
बीकानेर। जगदगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 11 जून को दोपहर 2 बजे बीकानेर पहुंच जाएंगे। पहले शंकराचार्य अनूपगढ़ के रास्ते बीकानेर पहुंचने वाले थे लेकिन अब वे जयपुर से सीधे बीकानेर पहुंचेंगे। शंकराचार्य की अगवानी में बीकानेर से सनातन धर्म रक्षा मंच के कार्यकर्ता जयपुर जाएंगे। वे शंकराचार्य के साथ बीकानेर आएंगे।
कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि इस वृहद आयोजन से संबंधित शिवशिवा सदन में संतोषानंद सरवतीजी महाराज के सान्निध्य एक मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग को सम्बोधित करते हुए संतोषानंदजी महाराज ने तैयारियों से संबंधित एक कोर कमेटी का गठन किया जिसमें राजकुमार किराड़ू, कन्हैयालाल भाटी एवं सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित को जिम्मेदारी सौंपी गई।
सुरेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि जगदगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 11 जून को बीकानेर पहुंच जाएंगे। जंगलेश्वर महादेव मंिदर के पास स्थित शिव-शिवा सदन में 12 जून को शाम 4 बजे से धर्मसभा होगी। इससे पहले दिन में आदिशंकराचार्य की पादुका का पूजन होगा। करीब 30 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। धर्मसभा स्थल पर डोम लगवाया जा रहा है।
गर्मी को देखते हुए डोम में 100 से ज्यादा कूलरों की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा धर्मसभा स्थल पर पहुंचने के लिए 4 बसों की निशुल्क व्यवस्था की गई है।
तैयारियों के लिए कम्युनिटी वेलफेयर सोसायटी के कार्यकर्ता आदि जोर-शोर से जुटे हुए हैं।
*भागवत कथा में हुआ भरत चरित्र का वर्णन*
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के बीकानेर आगमन के मौके पर शिव-शिवा सदन में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में शनिवार को नंदोत्सव मनाया जाएगा। सनातन धर्मरक्षा मंच के बैनर तले हो रही भागवत कथा में शुक्रवार को कथावाचक मरुनायक पीठ के पीठाधीश्वर कथावाचक पंिडत भाईश्री ने भरत के चरित्र का वर्णन किया।
उन्होंने ध्रूव गमन, ध्रूव को विष्णुलोक की प्राप्ति, महाराज पृथ्वी के 100 अश्वमेघ यज्ञ, गजेंद्र मोक्ष, नृसिंह अवतार सहित कई प्रसंगों को विस्तार से सुनाया। इससे पहले सीतारामसिंह राजपुरोहित ने मुख्य यजमान के रूप में पूजा करवाई। कथा में संतोषानंद सरस्वती महाराज सहित सुरेंद्रसिंह राजपुरोहित, पूनम चौधरी, भीमराज सेवग, मधु पंवार सहित दर्जनों कार्यकर्ता सेवा में जुटे रहे।














यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...