2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
जम्मू-कश्मीर में कायराना हमला-
मुख्यमंत्री ने तीर्थ यात्रियों की दर्दनाक मृत्यु पर जताया शोक, अधिकारियों को दिए हरसंभव राहत पहुंचाने के निर्देश
- मृतकों में जयपुर जिले के चार निवासी भी शामिल
जयपुर, 10 जून। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने जम्मू-कश्मीर के रियासी में जयपुर के चौमूं निवासी चार तीर्थ यात्रियों सहित कायराना हमले में मृत लोगों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार दुःख की इस घड़ी में मृतकों एवं घायलों के परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को केन्द्रीय गृह मंत्रालय एवं जम्मू-कश्मीर प्रशासन से समन्वय स्थापित कर मामले में निरंतर निगरानी के निर्देश दिए हैं। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को दिवंगतों के पार्थिव शरीर को परिजनों तक पहुंचाने सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...