2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
कानून एवं न्याय राज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाल मेघवाल ने बताया क्या रहेंगी प्राथमिकताएं
Modi 3.0: अर्जुन राम मेघवाल ने लगातार दूसरा बार संभाला कानून मंत्री का कार्यभार, बताया क्या रहेंगी प्राथमिकताएं
Arjun Ram Meghwal: बीकानेर के सांसद अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal:) ने भी मंगलवार को दिल्ली के शास्त्री भवन में कानून एवं न्याय राज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला. राज्य मंत्री का कामकाज संभालने के बाद मंत्री मेघवाल ने मीडिया से भी बात की.
वीडियो : Arjun Ram Meghwal:
कानून और न्याय रहेगी हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता - मंत्री अर्जुन राम मेघवाल
बीकानेर के सांसद अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal:) ने भी मंगलवार को दिल्ली के शास्त्री भवन में कानून एवं न्याय राज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला.. राज्य मंत्री का कामकाज संभालने के बाद मंत्री मेघवाल ने मीडिया से भी बात की. जिसमें उन्होंने पीएम मोदी के विजन को लेकर बातचीत की. उन्होंने कहा कि पीएम के नए कार्यकाल से पहले अपराध से संबंधित जिन कानूनों में बदलाव किए गए है, इस बार उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता वही रहेगी. उनके प्रति हर भारतीय को जागरुक किया जाएगा. इसके लिए उन्होंने कहा कि वर्कशॉप और सेमिनार करना हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी.
राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर ने दी शुभकामनाएं
इसके साथ ही पदभार संभालने के बाद भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर ने उनके दिल्ली स्थित आवास पर उनसे मुलाकात कर उनहें शुभकामनाएं दी.
भारत के पीएम के तौर पर नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 10 जून को राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण की. इसी के साथ मोदी 3.0 में शामिल हुए 71 मंत्रियों ने सिलसिलेवार मंत्रिपद की शपथ ली थी. जिसके साथ ही सोमवार देर शाम पीएम ने सभी 71 मंत्रियों को उनके पोर्टफोलियों की भी घोषणी कर दी. इसी कड़ी में राजस्थान से भी 3 सांसदों को मोदी कैबिनेट में जगह मिली है. पोर्टफोलियों मिलने के बाद राजस्थान ये तीनों सांसदों ने अपना अपना कार्यभार मंगलवार से संभाल लिया है. इसी कड़ी में अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal:) ने भी मंगलवार को अपना पदभार संभाला।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...