2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
रिकॉर्ड - रेलवे में पहली बार : गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर 72 मीटर के एयर कॉनकोर्स निर्माण हेतु गर्डर लॉन्चिंग
उत्तर पश्चिम रेलवे एवं राजस्थान मे पहली बार किया गया यह कार्य
भारतीय रेलवे पर भी प्रथम बार 72 मीटर के एयर कॉनकोर्स हेतु किया गया गर्डर लॉन्चिंग
*मेगा ब्लॉक लेकर किया गया कार्य*
उत्तर पश्चिम रेलवे के गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर स्टेशन पुनर्विविकास के तहत एयर कॉनकोर्स निर्माण हेतु दिनांक 09.06.24. को ब्लॉक लेकर गर्डर लॉन्चिंग का कार्य किया गया। इस तरह के स्टेशन के प्लेटफार्मो को जोड़ते हुए एयर कोनकोर्स हेतु गर्डर लॉन्चिंग का कार्य उत्तर पश्चिम रेलवे एवं राजस्थान में प्रथम बार किया गया है। उल्लेखनीय है कि भारतीय रेलवे में भी प्रथम बार 72×48 मीटर के एयर कोनकोर्स हेतु गर्डर लॉन्चिंग का कार्य गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर किया गया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार स्टेशन पुनर्विकास विकास के तहत गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर रेलवे स्टेशन के दोनों ओर को जोड़ते हुए 72×48 मीटर के एयर कोनकोर्स का निर्माण किया जा रहा है, जिसमे रेल यात्रियों एवं शहरवासियों के लिए कियोस्क, शॉपिंग माल, कैफेटेरिया, फन जोन आदि विकसित किए जाएंगे।
इस हेतु आज प्रातः 7 बजे से सांय 7 बजे तक मेगा ब्लॉक लेकर गार्डर लॉन्चिंग का कार्य संपन्न किया गया। गार्डर लॉन्चिंग हेतु आज दिनांक 09.06.24 को गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर पूर्ण ब्लॉक लेने से रेल सेवाओं का यातायात प्रभावित रहा। आज गर्डर लॉन्चिंग के कारण गांधीनगर जयपुर स्टेशन से गुजरने वाली 06 रेलसेवाओं को रद्द, 04 रेलसेवाओं को आंशिक रद्द, 02 रेल सेवाओं को रेगुलेट एवं 11 रेल सेवाओं का मार्ग परिवर्तन किया गया।
सांय 07.00 बजे बाद गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर रेल यातायात सुचारु कर दिया गया है।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...