2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
रोहित शर्मा भारत-पाक टी20 में 21 बन उभरे, खास उपलब्धि हासिल की
हालांकि रोहित अपने बैट का करिश्मा नहीं दिखा सके
भारत/
न्यूयॉर्क। रोहित शर्मा भारत और पाकिस्तान के बीच न्यूयॉर्क के नासाठ काउंटी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2024 के 19वां मैच में अपने बैट का करिश्मा नहीं दिखा सके। बावजूद इसके वे खास उपलब्धि हासिल कर गए हैं। शुरू से ही इस मैच में बारिश ने खलल डाला । मैच देरी से शुरू हुआ। हालांकि, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में खास उपलब्धि हासिल की है। वह टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। रोहित ने महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ा। रोहित ने जब आयरलैंड के खिलाफ 52 रन बनाए थे तो जयवर्धने से एक रन पीछे रह गए थे। अब इस मैच में दो रन बनाते ही वह जयवर्धने से आगे निकल गए।
विराट ने टी20 विश्व कप में 29 मैचों की 27 पारियों में 1146 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 71.62 का और स्ट्राइक रेट 130.67 का रहा है। उन्होंने टी20 विश्व कप में 14 अर्धशतक लगाए हैं।
वहीं, रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप में 41 मैचों की 38 पारियों में 35.44 की औसत और 128.17 के स्ट्राइक रेट से 1028 रन बनाए हैं। इसमें 10 अर्धशतक शामिल है। जयवर्धने ने 31 मैचों में 1016 रन बनाए थे। सिर्फ इन तीनों बल्लेबाज ने टी20 विश्व कप में हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। गेल 965 रन के साथ चौथे नंबर और वॉर्नर 901 रन के साथ पांचवे नंबर पर हैं।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...