2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
‘उछब थरपणा’ का आगाज‘ चाईनीज मांझा हटाओ, मानव-पक्षी बचाओ’ के संकल्प से हुआ
बीकानेर, 1 मई, 2024
नगर वैभव एवं नगर की यश गाथा को समर्पित ‘उछब थरपणा’ समारोह का आगाज आज प्रातः 8 बजे नत्थूसर गेट के बाहर स्थित सृजन सदन परिसर में राजस्थानी साफा, पाग-पगड़ी, कला-संस्कृति संस्थान एवं थार विरासत द्वारा आयोजित उक्त समारोह के प्रथम दिन नव-पहल करते हुए ‘चाईनीज मांझा हटाओ, मानव-पक्षी बचाओ’ के मुख्य उद्देश्य को लेकर सैकड़ों युवाओं को संकल्प दिलाया गया।
वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं संस्कृतिकर्मी राजेश रंगा ने ‘उछब थरपणा’ समारोह का उद्घाटन किया।
कृष्णचंद पुरोहित ने बताया कि समारोह के दूसरे दिन कल महिलाओं और बालिकाओं द्वारा नगर स्थापना और उनसे जुड़े प्रसंगों पर रंगोली बनाई जाएगी।
संचालन आशीष रंगा ने करते हुए कहा कि उत्सव मनाओ पर सावधानी रखो। मानव पक्षी को बचाओ।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...