2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
डेहरू माता मन्दिर के प्रथम पाटोत्सव की रूपरेखा तैयार करेगी आयोजन समिति
बीकानेर 27अप्रेल,
शनिवार को डेहरू माता सेवा समिति बीकानेर की आवश्यक बैठक नाल रोड स्थित डेहरू माता मंदिर में आहूत की गई। मीडिया प्रभारी उमेश पुरोहित ने बताया की इस बैठक में चर्चा कर के सर्व सम्मति से 09 जून 2024 को डेहरू माता मन्दिर के प्रथम स्थापना वर्ष पर होने वाले पाटोत्सव का आयोजन बडी धूमधाम से करने का निर्णय लिया गया।जिसके लिए रविवार को एक बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस पाटोत्सव को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति बनाने का निर्णय लिया गया।
इस आयोजन समिति के संरक्षक शंकर पुरोहित, रामरतन पुरोहित संयोजक जेठाराम पुरोहित सह संयोजक रूपचन्द पुरोहित, झझू समन्यक भंवर पुरोहित को मनोनीत करने का निर्णय लिया गया ।
तमाम सदस्यों सहित ये पदाधिकारी भी रहे बैठक में मौजूद
अध्यक्ष :-पवन कुमार पुरोहित "जंत्री" सचिव :-शंकर लाल पुरोहित
कोषाध्यक्ष:-शिव कुमार पुरोहित



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...