2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
पी.डी. खाताधारक ध्यान दें : मंगलवार तक उपलब्ध करवानी होगी सूचना, अन्यथा बाधित रहेंगे लेनदेन
बीकानेर, 22 अप्रैल। कोषालय में संचालित पी.डी. खाताधारकों एवं वर्तमान में पीआरआई पे-मैनेजर से भुगतान करने वाले पीडी खाताधारकों और आहरण वितरण अधिकारियों से सबंधित सूचना को अद्यतन किया जा रहा है।
कोषाधिकारी धीरज जोशी ने सभी पीडी खाताधारकों को निर्देशित किया है कि कोषालय अथवा उपकोषालय में सम्पर्क कर निर्धारित प्रपत्र में सूचना 23 अप्रैल तक अनिवार्यतः उपलब्ध करवाएं, जिससे पीडी खातों से निर्बाध वित्तीय लेनदेन जारी रह सके। उन्होंने बताया कि सूचना के अभाव में वित्तीय लेनदेन बाधित रहेंगे।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...