औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
नागौरी लोहार समाज बीकानेर का 14वां सामूहिक विवाह सम्मेलन 10 नवंबर 2024 को होगा
बीकानेर 22 अप्रैल 2024
बीकानेर लोहार कॉलोनी भवन में नागौरी लोहार समाज की एक आम मीटिंग हुई जिसमें सर्व सम्मति से नागौरी लोहार समाज बीकानेर का 14वां सामूहिक विवाह सम्मेलन 10 नवंबर 2024 इतवार को होना तय हुआ।
समाज के सीनियर मेंबर मुजफ्फर बाबूजी ने तारीख का ऐलान किया।
सामूहिक विवाह कमेटी के पुर्व कोषाध्यक्ष हाजी जाकिर नागौरी ने कहां सन 2000 से शुरू हुए सामुहिक विवाह सम्मेलन के सफर में आज तक 600 से अधिक जोड़े विवाह सूत्र बंधन में बंध चुके हैं।
इकरामुदीन लोहार ने बताया हर बार की तरह इस बार भी युवाओं ने शानदार आयोजन को सफलता पुर्वक करने के लिए ज्यादा से ज्यादा युवाओं को अग्रणीय रहकर इस काम को अंजाम देने का संकल्प लिया है और हर बार की तरह इस बार भी देश भर से बारातें आएंगी और बाहर से विवाह के लिए ज्यादा तादाद में लड़कियां भी आने की संभावना है।
मीटिंग के दौरान युवाओं के साथ इकबाल नागौरी ने मरहुम अब्दुल रहमान ठेकेदार, हाजी इल्यास भोजावत,मोहम्मद हुसैन नागौरी,हाजी गुलाम मोहम्मद को याद भी किया गया।
नागौरी लोहार समाज बीकानेर की आम मीटिंग में बड़ी तादाद में समाज बुजुर्ग व युवा उपस्थित हुए।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...