2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
बीकानेर : डीएसटी और पुलिस ने डिटेन किया हवाला-जगत का एक गुर्गा ! लाखों का कैश जब्त
बीकानेर
शहरी इलाके में डीएसटी और सदर थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में एक व्यक्ति से लगभग 18,50,000 रुपए नगदी जप्त की गई है। यह कार्यवाही लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लागू आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना के क्रम में की गई। इससे बीकानेर पुलिस के नाम एक और बड़ी कार्यवाही दर्ज हो गई जिसमें अवैध नगदी सहित एक आरोपी को अरेस्ट हुआ। जब्त की गई अवैध नकदी हवाला की हो सकती है ऐसी आशंका जताई जा रही है।
यह कार्रवाई सदर थाना इलाके में भुट्टा चौराहे के आसपास की गई है। जहां पुलिस ने बज्जू निवासी मनोहरलाल से करीब 18,50,000 रुपए नगदी जब्त की ।
पुलिस टीम ने मनोहरलाल से इस राशि के संबंध में पूछताछ की तो वो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया है।
वहीं कार्रवाई के संबंध में पुलिस ने आयकर विभाग को सूचित किया है। सूचना मिलने पर आयकर विभाग के अधिकारी सदर थाने में पहुंच गए। इस कार्रवाई में डीएसटी के छापेमार कांस्टेबल लखविंद्र सिंह की विशेष भूमिका रही।



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...