2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
पीबीएम : न्यूरोसर्जरी विभाग की सेवाएं ओपीडी समय तक बढ़ाई
बीकानेर 3 अप्रैल
बुधवार को जारी एक आदेश के मुताबिक न्युरोसर्जरी विभाग की सेवाएं ओपीडी समय तक बढ़ा दी गई हैं।
अब विभाग के डॉक्टर सप्ताह में तीन दिवस सोमवार, बुधवार तथा शुक्रवार को सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक मरीजों को देखेंगे।
प्राचार्य कॉर्डिनेटर डॉ. गौतम लुणिया ने बताया कि मरीजों के बढ़ते भार और चिकित्सा सुविधाओं में विस्तार को मध्यनजर रखते हुए ऐसा निर्णय हुआ है।
सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी के निर्देशानुसार सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक अधीक्षक डॉ. सोनाली धवन ने आदेश जारी किया है।



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...