2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
गोदित गांव के स्कूल के छात्रों ने किया विश्वविद्यालय का भ्रमण
बीकानेर 23 अप्रैल 2024 मंगलवार
आज महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के गादित गांव स्वरूप देसर के विद्यालय के छात्रों ने विश्वविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण कियाl
गोदित गांव प्रभारी उमेश शर्मा ने उनको उच्च शिक्षा हेतु प्रेरित कर उनके सर्वांगीण विकास के लिए इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला विद्यार्थियों ने यहां विश्वविद्यालय की प्रशासनिक एवं यहां के शैक्षणिक अनुभवों का प्रमाण किया जिसमें उन्होंने यहां के विद्यार्थियों से मिलकर उनसे अपने विचार साझा किया इसके लिए विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की केंद्रीय पुस्तकालय का भी भ्रमण किया जिसमें उन्होंने पुस्तकालय में लगे आरएफआईडी सिस्टम को समझा एवं उसका उपयोग कर इसकी उपयोगिता को जाना l
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शोध निदेशक डॉ अभिषेक वशिष्ठ ने सभी छात्रों को उच्च शिक्षा में प्रवेश हेतु आवश्यक शिक्षा एवं इसमें होने वाले लाभ एवं शोध के विषय में उनका ज्ञानवर्धन किया।
अंत में विद्यालय के शिक्षक विनोद एवं विपिन ने विश्वविद्यालय के बारे में अपने विचारों को साझा किया एवं सभी विश्वविद्यालय परिवार का धन्यवाद ज्ञापित कियाl





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...