2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
पीएम मोदी की आज टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा सीट पर जनसभा
13 में से 5 सीटों पर कड़ा मुकाबला
जयपुर । लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में
26 अप्रैल को राजस्थान की 13 लोकसभा सीटों पर
वोटिंग होगी। इनमें से पांच सीटों पर बीजेपी को विपक्ष से
कड़ी टक्कर मिल रही है। इसलिए
पीएम नरेंद्र मोदी के राजस्थान में
लगातार दौरे हो रहे हैं। रविवार को
पीएम मोदी की जालोर और
बांसवाड़ा लोकसभा सीट पर सभा
हुई थी। अब पीएम मोदी मंगलवार
को टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा
सीट पर जनसभा को संबोधित
करेंगे। पीएम मोदी मंगलवार सुबह 9 बजे उनियारा (टोंक)
में जनसभा को संबोधित करेंगे। जिन सीटों पर पार्टी को
विपक्ष मजबूती से टक्कर दे रहा है। उन सीटों को साधने के
लिए पीएम मोदी को बुलाया जा रहा है। पहले चरण में भी
पीएम मोदी ने चुनौती वाली सीटों को साधा था। अब दूसरे
चरण में भी पीएम मोदी की उन सीटों पर आ रहे है। जहां
पार्टी को विपक्ष से टक्कर मिल रही हैं।
पहले चरण में भी कमजोर सीटों पर आए थे मोदी
आचार संहिता लगने के बाद पीएम मोदी के राजस्थान
में अब तक 8 दौरे हो चुके हैं। पहले चरण की वोटिंग से
पहले पीएम मोदी के 6 दौरे हुए थे। पीएम मोदी ने आचार
संहिता लगने के बाद पहली सभा 2 अप्रैल को कोटपूतली
में की। उसके बाद मोदी की दूसरी सभा 5 अप्रैल को चूरू,
तीसरी 6 अप्रैल को पुष्कर, 11 को करौली और 12 को
बाड़मेर में सभा को संबोधित किया था। वहीं, इसी दिन
दौसा में पीएम मोदी का रोड शो भी हुआ था। अपने इन 6
दौरों में पीएम मोदी ने पहले चरण की 6 सीटें जयपुर
ग्रामीण, चूरू, झुंझुनूं, नागौर, करौली-धौलपुर और दौसा को
साधा था। इन 6 सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच
सीधी टक्कर थी।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...