2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
फ़डबाजार पठानों के मोहल्ले में स्थित झूलेलाल के मंदिर में सिंधी समाज की महिलाओं एवं गणमान्यों ने मनाया चेटीचंड महोत्सव का दूसरा चरण
बीकानेर 03.04.2024 बुधवार
जेको चवन्दो झूलेलाल,
तहिन्जा थिन्दा बेडापार
ज्योति जगे जग में झूलण, तुहिंजी लाली सहित विभिन्न भजनों की गूंज के साथ चेटीचंड महोत्सव के दूसरे चरण में फ़डबाजार पठानों के मोहल्ले में स्थित झूलेलाल के मंदिर में सिंधी समाज की महिलाओं एवं गणमान्यों द्वारा भजनों एवं लोकगीतों की प्रस्तुति दी गयी।
इससे पहले मंदिर के पुजारी सुदर्शन शर्मा ने दीप जलाके शुभारम्भ किया।
इसमें मधु शर्मा, भारती गुवालानी, कान्ता हेमनानी, वर्षा लखानी व चन्दा देवी ने सहयोग दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरीश रूपाणी, अध्यक्ष दिलीप मनसुखानी, विशिष्ट अतिथि प्रेम मामजानी, महादेव बालानी, राजकुमार मोटवानी थे।
मनीष भगत ने झूलेलाल जी पर व्याख्यान दिया। कविता हेमनानी, देवी नवानी, निर्मला हरवानी, रूखमणी नवानी, पुनम गुवालानी व ज्योति ग्वालानी ने भजनों की प्रस्तुति दी।
पुनम टिकयानी, लता सदारंगानी, ने झूलेलाल को माला व पुष्प अर्पित किये। कार्यक्रम का संचालन अनिल डेम्बला ने किया। किशन सदारंगानी ने बताया कि चेटीचंड के तीसरे चरण में हिंगलाज माता मंदिर सुदर्शना नगर में आयोजन किया जायेगा।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...