2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
मतदान प्रक्रिया में नियोजित वोटर्स के लिए पोस्टल बैलट प्रारंभ
17 अप्रैल तक होगी वोटिंग
मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण प्रारम्भ
जारी रही स्वीप गतिविधियां
बीकानेर, 3 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत मतदान प्रक्रिया में नियोजित वोटर्स के लिए पोस्टल बैलट बुधवार से प्रारंभ हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता वृष्णि बताया कि पोस्टल बैलट प्रक्रिया के पहले दिन चुनाव में नियोजित सुरक्षा कार्मिकों के वोट डलवाए गए । डूंगर कॉलेज में स्थापित किए गए सुविधा केंद्र में बीकानेर संसदीय क्षेत्र में पंजीकृत आर ए सी और होमगार्ड के जवानों की वोटिंग करवाई गई। पहले दिन 93 कार्मिकों ने अपने मताधिकार का पोस्टल बैलट के माध्यम से प्रयोग किया।
पोस्टल बैलट प्रकोष्ठ सह प्रभारी धीरज जोशी ने बताया कि इस श्रेणी के वोटर्स के लिए पोस्टल बैलट की प्रकिया 17 अप्रैल तक चलेगी। डूंगर कालेज में बनाए गए सुविधा केंद्र में कुल 8000 मतदाता पोस्टल बैलट के माध्यम से मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
*लोकसभा चुनाव: मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण प्रारम्भ*
बीकानेर, 3 अप्रैल। लोकसभा चुनाव के तहत मतदान दलों (पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारी फर्स्ट)का द्वितीय प्रशिक्षण बुधवार से राजकीय डूंगर महाविद्यालय और राजकीय विधि पीजी महाविद्यालय में प्रारम्भ हुआ। प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी अरविंद जाखड़ ने प्रशिक्षण प्रक्रिया का अवलोकन किया और चुनाव में नियोजित मतदान कार्मिकों से गंभीरता से प्रशिक्षण लेने की अपील की । कार्मिकों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि मतदान कार्मिक प्रशिक्षण के दौरान अपनी शंकाओं का समाधान करें , हैंड्स आन ट्रेनिंग के दौरान प्रायोगिक प्रशिक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाए यदि किसी प्रकार की जिज्ञासाएं हैं तो ट्रेनर्स से सवाल करें ताकि मतदान के दिन कार्मिक प्रत्येक परिस्थिति का सामना कर सकें।
प्रशिक्षण के दौरान मतदान दलों को मतदान प्रक्रिया, ईवीएम, पोल प्रोसेस और पोस्टल बैलेट की जानकारी के अलावा मतदान से जुड़ी सामग्री लेने और वापस जमा करवाने संबंधी जानकारी दी गई। इस दौरान मतदान दलों को मशीन हेण्डस ऑन ट्रेनिंग भी गई। प्रश्नोत्तरी के माध्यम से दी गई ट्रेनिंग की परीक्षा ली गई।
मास्टर ट्रेनर डॉ. वाईबी माथुर, डॉ. एस एल राठी, डॉ. शमींद्र सक्सेना, डॉ. विपिन सैनी , गौरव बिस्सा, डा गणेश सदारंगानी, राजाराम सहित अन्य प्रशिक्षकों की टीम द्वारा प्रशिक्षण दिया।
पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारी (प्रथम) का द्वितीय प्रशिक्षण 7 अप्रैल तक चलेगा । मतदान अधिकारियों (द्वितीय व तृतीय) का दूसरा प्रशिक्षण 8 से 13 अप्रैल तक होगा।
*शिक्षण संस्थानों में जारी रही स्वीप गतिविधियां*
*शपथ, रंगोली, रैली, पोस्टर मेकिंग से दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश*
बीकानेर, 3 अप्रैल। मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के तहत बुधवार को भी निजी एवं सरकारी विद्यालयों में स्वीप गतिविधियां जारी रही। चायनान पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षा विभाग के स्वीप प्रभारी अनिल बोड़ा और प्रिंसिपल अनीता गर्ग ने विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों को भी मतदान केंद्र प्रणाली की पूरी जानकारी दी और मतदाता पहचान पत्र नहीं होने की स्थिति में बारह में से कोई एक वैकल्पिक फोटो युक्त मतदाता पहचान पत्र लाने के बारे में बताया। इस दौरान सभी ने सामूहिक शपथ ली और दूसरों को शत -प्रतिशत मतदान करने जागरूक करने का संकल्प लिया। बोड़ा ने सोनगिरी कुआ बालिका विद्यालय मेंभी स्वीप गतिविधियों का अवलोकन किया प्रिंसिपल ईरम भाटी ने स्टाफ के साथ सभी विद्यार्थियों को मतदान की शपथ दिलवाई और रंगोली के माध्यम से मतदाता जागरूकता से जुड़े संदेश उकेरे गए। इसके अलावा सर्वोदय बस्ती स्कूल, एम एम स्कूल, महारानी स्कूल, गुरुकृपा विद्यालय, करमीसर स्कूल, विवेकानंद स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों में स्वीप कार्यक्रम आयोजित हुए। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में स्वीप के तहत मतदाता शपथ, रंगोली, पोस्टर लेखन और निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाताओं के लिए शुरू किए गए सी-विजिल, वोटर हेल्प ऐप, टोल फ्री नंबर 1950 एवं होम वोटिंग के बारे में जानकारी दी गई। बुधवार को ग्रांधी रणजीतपुरा, बज्जू खालसा, नोखा, खाजूवाला और पांचू के कई विद्यालयों में कार्यक्रम हुए।



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...