✍️
*अहिंसा व कौमी एकता विषयक कार्यक्रम आयोजित*
बीकानेर, 1 मार्च। शांति व अहिंसा विभाग द्वारा शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में अहिंसा व कौमी एकता विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल ने सात पापों पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने सभी धर्मों की अच्छी बातों को ग्रहण किया और दूसरों को भी अपनाने के लिए प्रेरित किया। महात्मा गांधी के ध्येय वाक्य 'मेरा जीवन ही मेरा संदेश है' को उद्धत करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में इसको अंगीकार व आत्मसात करना चाहिए।
राजकीय डूंगर महाविद्यालय के प्रो.चंद्रशेखर कच्छावा ने वर्ष 1920 के काल को गांधी काल की संज्ञा देते हुए उनके जीवन वृत्तांत को बताया।
राजकीय डूंगर महाविद्यालय के दर्शनशास्त्र के प्रो. राजनारायण व्यास ने कहा कि गांधी दर्शन हर काल में हर हाल में प्रासंगिक है।
कार्यक्रम में केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। डॉ. सी एस मोदी ने नशा मुक्ति से संबंधित जानकारी साझा की। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र जैन, विभिन्न महाविद्यालय के स्काउट गाइड के बच्चे, सरपंच व जन प्रतिनिधि मौजूद रहे। संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...