✍️
राजस्थान : 48 लाख के 320 कि.ग्रा अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त सहित स्कॉर्पियो जप्त
आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मध्यनजर आज दिनांक 26.03.2024 को पुलिस अधीक्षक अजमेर देवेन्द्र कुमार विश्नोई, के दिशा निर्देशन मे, दीपक शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अजमेर, सत्यनारायण यादव, वृताधिकारी वृत किशनगढ ग्रामीण के सुपरवीजन में अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब आदि के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु मन् थानाधिकारी भवंरसिंह राव के नेतृत्व में थाना स्तर पर निम्न टीम गठित की जाकर थाना हाजा क्षेत्र नुवां चौराहा पहुंच नाकाबंदी कर वाहन चैकिंग शुरू की गई।
दौराने नाकाबंदी एक सफेद रंग की स्कार्पियों वाहन जो तेज रफ्तार से आई जिसे रूकवाने की कोशिश की गई मगर उक्त वाहन के चालक ने नाकाबंदी तोड़ वाहन को परबतसर की तरफ भगाकर ले गया। जिसका पीछा किया तो उक्त स्कॉर्पियों का चालक अन्तर जिला नाकाबंदी स्थल पनेर तिराहा मेघा हाईवे पर नाकाबंदी देख कर उक्त स्कॉर्पियों वाहन को नाकांबदी स्थल से पहले कुछ दूरी पर ही वाहन को रोक कर स्कॉर्पियों को चालू हालत में छोड़कर सड़क किनारे बबूल की कंटिली झाड़ियों में भागकर औझल हो गया।
जिसकी थानाधिकारी व हमराह जाप्ता द्वारा काफी तलाश की, मगर मुल० का कोई पता नहीं चल सका। ततपश्चात संदिग्ध वाहन स्कॉर्पियों को चैक किया गया तो वाहन में भरे 15 प्लास्टिक के कट्टों में करीब 48 लाख रूपयें की अनुमानित राशि के 320 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त भरा होना पाया गया। जिस उक्त स्कॉर्पियों वाहन नम्बर एचआर 29 जेड 0070 व 320 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त को जप्त किया गया।
इस सम्बन्ध में प्रकरण संख्या 59/24 अन्तर्गत धारा 08/15 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस अधीक्षक जिला अजमेर के निर्देशानुसार प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान अशोक बिसु उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना गांधीनगर द्वारा किया जा रहा है।
-: कार्यवाही पुलिस टीम :-
1. भंवरसिंह राव उप निरीक्षक, थानाधिकारी पुलिस थाना रूपनगढ जिला अजमेर।
2. जैठूसिंह हैड कॉनि० पुलिस थाना रूपनगढ जिला अजमेर।
3. नवरत्न हैड कानि पुलिस थाना रूपनगढ जिला अजमेर।
4. मोहनराम कानि पुलिस थाना रूपनगढ जिला अजमेर। (विशेष योगदान) (विशेष योगदान)
5. नन्दाराम कॉनि० पुलिस थाना गांधीनगर जिला अजमेर।
6. हनुमान जाट कॉनि० पुलिस थाना गांधीनगर जिला अजमेर।
7. विकास कुमार कॉनि0 पुलिस थाना रूपनगढ जिला अजमेर ।
8. अशोक कुमार कानि पुलिस थाना रूपनगढ जिला अजमेर।
9. किशोर कुमार कॉनि० पुलिस थाना रूपनगढ जिला अजमेर ।
10. फिरोज खान कॉनि० पुलिस थाना रूपनगढ जिला अजमेर ।
11. राजेश कुमार कॉनि० पुलिस थाना रूपनगढ जिला अजमेर।
12. प्रदीप कुमार कॉनि0 पुलिस थाना रूपनगढ जिला अजमेर।
13. केसाराम कॉनि0 पुलिस थाना रूपनगढ जिला अजमेर।
14. हीरालाल कॉनि० चालक पुलिस थाना रूपनगढ जिला अजमेर।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...