छह लोग आईपीएल में इन टीमों के मैच पर लगा रहे थे दांव, पहुंच गई पुलिस... फिर एक लेपटॉप, नौ एन्ड्रोयड मोबाइल के साथ दो चार्जर व कुल 1300 रुपए जप्त














छह लोग आईपीएल में इन टीमों के मैच पर लगा रहे थे दांव, पहुंच गई पुलिस... फिर एक लेपटॉप, नौ एन्ड्रोयड मोबाइल के साथ दो चार्जर व कुल 1300 रुपए जप्त 

जयपुर 
राजस्‍थान में आईपीएल क्रिकेट मैचों पर सट्टे का कारोबार धडल्‍ले से चल रहा है। इस बीच, पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। यहां प्रतापनगर पुलिस थाना ने आईपीएल मैच के दौरान सट्टा खेलते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व काविन्द्र सागर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व आशाराम चौधरी की टीम ने अंजाम दिया है।


पुलिस के अनुसार, आईपीएल के दौरान ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा व खाईवाली सट्टा पर निगरानी और रोकथाम के तहत नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। सूचना मिलने पर सेक्टर 19 प्रताप नगर स्थिति एक होटल में दबिश दी। होटल से आईपीएल में आरसीबी बनाम केकेआर की टीम वाले मैच पर सट्टा लगा रहे थे। पुलिस ने दबिश देकर महाराज सिंह, जयसिंह कुन्तल, लव कुमार, धर्मेन्द्र सिंह उर्फ मोनू, कर्ण सिंह व वेदप्रकाश को गिरफ्तार कर किया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक लेपटॉप, नौ एन्ड्रोयड मोबाइल के साथ दो चार्जर व कुल 1300 रुपए जप्त किया गया। पुलिस इस मामले में आगे जांच कर रही है।



Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा