Type Here to Get Search Results !

चार पुस्तकों के लोकार्पण अवसर पर राजेन्द्र जोशी के गीतों की संगीतमय प्रस्तुति युवा संगीतज्ञ गौरीशंकर सोनी देंगे









चार पुस्तकों के लोकार्पण अवसर पर राजेन्द्र जोशी के गीतों की संगीतमय प्रस्तुति युवा संगीतज्ञ गौरीशंकर सोनी देंगे
 
   बीकानेर/ शब्दरंग साहित्य एवं कला संस्थान बीकानेर के तत्वावधान में कवि-संस्कृतिकर्मी चन्द्रशेखर जोशी को समर्पित समारोह में हिन्दी- राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र जोशी की चार पुस्तकों का लोकार्पण रविवार 25 फरवरी को सांय 04:15 बजे होगा।


   संस्था सचिव साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित करेंगे एवं लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि प्रख्यात शिक्षाविद - आलोचक डाॅ. उमाकांत गुप्त होंगे , तथा विशिष्ट अतिथि बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के संरक्षक के.एल.बोथरा होंगे। 


स्वर्णकार ने बताया कि मुख्य वक्ता कवयित्री-आलोचक डाॅ. रेणुका व्यास रहेगी। उन्होंने बताया कि कवि राजेन्द्र जोशी के गीतों की संगीतमय प्रस्तुति युवा संगीतज्ञ गौरीशंकर सोनी देंगे।


  पिछले तीन दशक से निरन्तर सृजनरत्त वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र जोशी की चार पुस्तकों का लोकार्पण रविवार को नागरी भंडार स्थित महाराजा नरेंद्रसिंह ऑडिटोरियम में होगा।

✍️


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies