💃
👉
राजस्थान : राजनेताओं के बीच से निकला मुख्यमंत्री का ये नाम - भजनलाल शर्मा
राजस्थान में 3 दिसंबर 2023 की शाम से रहस्य बना हुआ मुख्यमंत्री चयन का मुद्दा आज मंगलवार 12 दिसंबर शाम को रहस्य नहीं रहा।
जयपुर में भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर में विधायकों की बैठक के बाद पर्यवेक्षकों के द्वारा रहस्य से पर्दा उठा दिया गया। मुख्यमंत्री के रूप में जो नाम सामने आया वह है - भजनलाल शर्मा।
सांगानेर से विधायक हैं। गृहमंत्री अमित शाह के करीबी हैं।
स्पीकर - वासदेव देवनानी
उपमुख्यमंत्री - दिया सिंह व प्रेम चंद बैरवा
भाजपा की परंपरा के मुताबिक ही विधायकों का नेता चुना गया। इसी के साथ छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की तरह ही अचरज छलक पड़ा।
वहीं, राजस्थान में भी अनुमानों और आकलनों का दौर मुख्यमंत्री का नाम सामने आने पर खत्म हुआ।
कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर के साथ-साथ नेताओं में भी प्रसन्नता देखी जा रही है। हालांकि कुछ राजनीतिक जानकारों के मुताबिक विधायकों की बैठक में और उससे पहले तथा बाद में भी विधायक से मुख्यमंत्री बनने की रेस में शामिल कुछ नाम के मायूस दिखाई देने पर भी चर्चा करते दिखाई दिए हैं।
भजनलाल शर्मा जी के मुख्यमंत्री बनाए जाने पर आज 5:00 बजे बीकानेर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओ द्वारा जश्न मनाया जाएगा।








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...