*खबरों में बीकानेर*
चुनाव : भाजपा की लास्ट लिस्ट में मलिंगा, दीपक और अरुण, आज पर्चा भरने का आखिरी दिन
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के तहत आज 6 नवंबर 2023 को प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र भरे जाने का आखिरी दिन है। और इस आखिरी दिन की पूर्व रात्रि को भारतीय जनता पार्टी ने अपने शेष रहे तीन विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इससे पहले पार्टी विभिन्न चरणों में 197 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। बीती रात जारी हुई सूची में मलिंगा दीपक और अरुण को इन तीन विधानसभा क्षेत्र से पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है।
अब भाजपा प्रदेश की सभी 200 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार कर पूरी तरह प्रचार पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। भाजपा की ओर से जारी इस आखिरी सूची में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए गिर्राज सिंह मलिंगा को बाड़ी से टिकट दिया गया है। वहीं, बाड़मेर से दीपक कड़वासरा और पचपदरा से अरूण अमराराम को टिकट दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि मलिंगा एक दिन पहले ही कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए हैं। केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और राज्यसभा के पूर्व सांसद नारायण पंचारिया ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद मलिंगा ने कहा कि मैं काफी दिनों से कांग्रेस में था और मुझे तंग किया गया। मुझे बेवजह परेशान किया गया।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...