*खबरों में बीकानेर*
गीतों भरी शाम अनेक फनकारों के नाम में गूंजे सदा बहार गीत
बीकानेर
अमन कला केंद्र द्वारा दो दिवसीय संगीत कार्यक्रम श्रृंखला में शनिवार को टाउन हॉल में फिल्मी गीतों का रंगारंग कार्यक्रम गीतों भरी शाम अनेक फनकारों के नाम आयोजित किया गया।
संस्था के अध्यक्ष एम रफीक कादरी ने बताया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनडी रंगा थे। अध्यक्षता संयुक्त रूप से डॉ पी के सरीन व डॉ हिमांशु दाधीच ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ दिनेश शर्मा संजय सांखला संजीव ऐरन मोहम्मद सदीक चौहान सुशील यादव सैयद अख्तर अली धर्मेंद्र सोनी थे।
संस्था के अनवर अजमेरी ने बताया कि कार्यक्रम में अहमद हारून कादरी ख्वाजा हसन कादरी एम रफीक कादरी सिराजुद्दीन खोखर समुंद्र सिंह राठौड़ अनवर अजमेरी डॉ सी एस मोदी ललित शर्मा कौशल किशोर शर्मा सानू कच्छावा डॉ दिनेश शर्मा डॉ पी के सरीन डॉ राकेश रावत डॉ प्रवीण चतुर्वेदी डॉ भूपेंद्र तिवारी डॉ तपस्या चतुर्वेदी गोपीका सोनी दीपिका प्रजापत डॉ पुनीत खत्री आदि कलाकारों ने पुराने हिंदी फिल्मी गीत प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का संचालन एम रफीक कादरी ने किया।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...