*खबरों में बीकानेर*
चुनाव :... तो भाटी के इस कदम से भाजपा में ऊपर तक हलचल मची थी...
जयपुर । राजस्थान में रविवार दोपहर को
भाजपा ने 15 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में दो सीटों पर प्रत्याशी बदले है। इसमें कोलायत सीट से पूनम कंवर भाटी की जगह उनके पुत्र अंशुमान सिंह भाटी और बारां-अटरू से सारिका चौधरी की जगह राधेश्याम बैरवा को प्रत्याशी बनाया है।
भाटी के पौत्र अंशुमान सिंह को टिकट कोलायत सीट पर भाजपा ने अपना प्रत्याशी बदल दिया है। वरिष्ठ नेता देवीसिंह भाटी ने पार्टी पर इसके लिए दबाव बना रखा था, जो आखिर काम कर गया। पहले भाटी की
पुत्रवधु पूनम कंवर को प्रत्याशी बनाया था। अब टिकट बदलकर पौत्र अंशुमान सिंह भाटी को दे दिया है। बता दें कि देवीसिंह भाटी ने एक दिन पहले ही पूनम कंवर के साथ खुद का पार्टी प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया था। इसके बाद भाजपा की प्रदेश से लेकर केन्द्रीय कमेटी तक में हलचल मच गई। सूत्रों के मुताबिक भाटी से संपर्क कर पार्टी ने टिकट में यह बदलाव का निर्णय किया है। अब कोलायत
में कांग्रेस प्रत्याशी भंवरसिंह भाटी का मुकाबला भाजपा के युवा और नए चेहरे अंशुमान सिंह भाटी से रहने वाला है।
बारां-अटरू से भी बदला प्रत्याशी भाजपा की इस सूची में बारां-अटरू विधानसभा
क्षेत्र से प्रत्याशी बदला है। अब यहां से सारिका चौधरी की जगह राधेश्याम बैरवा को प्रत्याशी बनाया है। अब बारां- अटरू सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पानाचंद मेघवाल का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम बैरवा से रहने वाला है।
इस वजह से बदला प्रत्याशी
बारां-अटरु सीट से भाजपा ने सारिका सिंह को उम्मीदवार घोषित किया था, लेकिन उनके जाति प्रमाण पत्र को लेकर पेंच फंस गया हुआ था। दरअसल, सारिका का जन्म मध्यप्रदेश में हुआ था, जहां उनके जन्म व जाति प्रमाण पत्र भी बने थे, लेकिन भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियम में किए गए संशोधन के अनुसार जाति प्रमाण
पत्र उसी राज्य का ही मान्य है, जहां से उम्मीदवार जताई जाती है। ऐसे में अब भाजपा सारिका के स्थान पर नए प्रत्याशी राधेश्याम बैरवा के नाम की घोषणा की है।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...