*खबरों में बीकानेर*
चुनाव : तीसरे मोर्चे के प्रत्याशी का बीकानेर आगमन पर स्वागत हुआ
बीकानेर। तीसरे मोर्चे के समकक्ष होने की ओर चली राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने बीते दिवस रात को अपने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की। जिसमें छह टिकट घोषित किए। इनमें चार बीकानेर जिले की सीटें हैं। इन प्रत्याशियों में एक बीकानेर पूर्व से प्रत्याशी बनाएं गये एड मनोज विश्नोई के बीकानेर पहुंचने पर समर्थकों ने स्वागत सत्कार किया।
जयपुर रोड से काफिले के रूप में आवास पर पहुंचे विश्नोई का जगह जगह समर्थकों ने माला पहनाकर शुभकामनाएं दी। इस दौरान विश्नोई ने रालोपा सुप्रीमो का आभार जताते हुए बीकानेर पूर्व के विकास की संकल्पबद्वता जताई।
बताते चलें कि आरएलपी ने बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से अब्दुल मजीद खोखर को प्रत्याशी बनाया है। शहर कांग्रेस के उपाध्यक्ष खोखर ने हाल ही बी डी कल्ला को लगातार 10वीं बार टिकट देने से नाराज होकर पार्टी छोड़ी और चुनाव लडऩे की घोषणा की थी। इसके साथ ही बीकानेर पूर्व से एडवोकेट मनोज बिश्नोई को मैदान में उतारा है।
लूणकरणसर से जेपी बगड़वा और खाजूवाला से शिवदान मेघवाल को प्रत्याशी बनाया है।
आरएलपी इससे पहले कोलायत में कांग्रेस छोड़कर आए पूर्व विधायक रेवंतराम को प्रत्याशी बना चुकी है। ऐसे में जिले की सात में से पांच सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। श्रीडूंगरगढ़ और नोखा दो सीटें ऐसी हैं जहां अब तक कैंडिडेट नहीं उतारे हैं।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...