*खबरों में बीकानेर*
दिल्ली - एनसीआर सहित कुछ प्रदेशों में धरतीकंप के झटके, तीव्रता 6.4,
भूकंप का एपिसेन्टर नेपाल रहा
नई दिल्ली । बीती आधी रात तारीख बदलने से पहले दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, उत्तराखंड और हरियाणा समेत देश के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटकों से लोगों में हड़कंप सा मच गया । भूकंप के झटकों की वजह से लोग अपने घरों से बाहर आ गए।
भूकंप का केंद्र नेपाल में अयोध्या से लगभग 227 किलोमीटर उत्तर में 10 किलोमीटर की गहराई में था। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि नेपाल के इस इलाके में दर्जनों घर ढह गए। इस भूकंप से अब तक 141 की मौत हो चुकी है जबकि कई लोग मलबे में दब गए। आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
हाईराइज सोसाइटी में भी लोग असेंबली एरिया में इकट्ठा हुए। भूकप के झटके रात
के 11 बजकर 32 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप के झटके काफी देर तक महसूस हुए। ये झटके ऐसे समय में लगे जब लोग खा-पीकर सोने की तैयारी में थे। झटके लगने के बाद लोग अपने घरों से बाहर आ गए।
सोशल मीडिया पर लोगों ने जो वीडियो शेयर किए हैं, उनमें पंखे-झूमर, लाइट्स हिलती हुई दिखाई दे रही हैं।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी की जानकारी के मुताबिक भूकंप का
एपिसेंटर नेपाल में था। रिटर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 मापी गई है।
ये भूकंप जमीन के 10 किमी नीचे आया था। लोगों के अनुसार अनुभव नोएडा में एक महिला ने बताया कि मैं सो रही थी, तभी झटके महसूस हुए। मैं डर गई थी। मैं नीचे आ गई। अब जाने में भी डर लग रहा है। रातों की नींद गायब हो गई है।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...