*खबरों में बीकानेर*
चुनाव : इसलिए काटा कांग्रेस ने महेश जोशी का टिकट, 4 मंत्री, 11 विधायक भी वेटिंग में..., छठी सूची जारी, हलचल बढ़ी
राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जारी की छठी सूची
जयपुर /अजमेर/बीकानेर
कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की छठी सूची बीती देर रात जारी कर दी है। इस सूची में जलदाय मंत्री महेश जोशी को शामिल नहीं किया गया है। उनका टिकट कट गया है। जानकार बता रहे हैं की ईडी की कार्रवाई के चलते जोशी का टिकट कटा है। साथ ही एक और विधायक का टिकट भी काटा गया है। अजमेर उत्तर की घोषणा होल्ड पर है।
इसके अलावा 4 मंत्री सहित करीब दर्जन भर कांग्रेस के कद्दावर माने जाने वाले नेता जिन में विधायक भी शामिल है प्रतीक्षा सूची में रखे गए हैं। छठी सूची के आने के बाद कांग्रेस में अंदरखाने हलचल बढ़ गई है। क्योंकि अब नामांकन में केवल आज और कल का दिन ही विशेष रह गया है।
इसके चलते टिकट के दावेदारों में अब एक ओर जहां बेचैनी देखी जा रही है वही सूत्रों के मुताबिक भीतर खाने होने वाली बैठकों की सूचनाओं भी बाहर आ रही है।
ईडी की कार्यवाही के चलते जलदाय मंत्री महेश जोशी का टिकट काटा गया है। सूची में विधायक जे.पी. चंदेलिया का भी टिकट काटा गया है। वहीं, 4 मंत्रियों सहित 11 विधायक अब भी टिकट के इंतजार में हैं।
छठी सूची में 23 प्रत्याशी की घोषणा
महेश जोशी का टिकट कटा
अजमेर उत्तर की घोषणा होल्ड पर
राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 के लिए कांग्रेस ने देर रात छठी सूची जारी करते हुए अपने 22 और प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। इस सूची में श्रीडूंगरगढ से मंगलाराम गोदारा को प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि, भरतपुर सीट एक बार फिर राष्ट्रीय लोकदल के लिए छोड़ी गई है। इसके साथ ही कांग्रेस ने अब तक 179 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।
आपको बता दें कि ईडी की कार्यवाही के चलते जलदाय मंत्री महेश जोशी का टिकट काटा गया है। सूची में विधायक जे.पी. चंदेलिया का भी टिकट काटा गया है। वहीं, 4 मंत्रियों सहित 11 विधायक अब भी टिकट के इंतजार में हैं।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...