Type Here to Get Search Results !

चुनाव : भाजपा की शिकायत पर चुनाव आयोग का प्रियंका गांधी को नोटिस










**



**




*खबरों में बीकानेर*


चुनाव : भाजपा की शिकायत पर चुनाव आयोग का प्रियंका गांधी को नोटिस 



क्लिक करें और 
पढें वह खबर। प्रियंका गांधी पर कार्यवाही करे चुनाव आयोग - भाजपा 

नईदिल्ली । राजस्थान में की गई एक टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने प्रियंका गांधी के खिलाफ़ चुनाव आयोग को शिकायत की थी। इस पर कार्रवाई करते हुए चुनाव आयोग ने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी को गुरुवार (26
अक्टूबर) को नोटिस भेज 30 अक्टूबर की शाम तक जवाब देने को कहा है।

ये है मामला

दरअसल,प्रियंका गांधी ने राजस्थान के दौसा में कहा था कि पीएम मोदी का मंदिर को दिए गए दान का लिफाफा खोला गया तो उसमें सिर्फ 21 रुपये मिले। इसको लेकर बीजेपी ने प्रियंका गांधी के खिलाफ इलेशन कमीशन में
शिकायत की थी। इसमें उनके (प्रियंका
गांधी) के भाषण का वीडियो भी शामिल किया गया था। 


बीजेपी ने क्या शिकायत की थी?

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा था, हमने चुनाव आयोग से कहा कि 20 अक्टूबर को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भाषण के दौरान एक बयान दिया और आचार संहिता का उल्लंघन किया। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या प्रियंका गांधी आचार संहिता से ऊपर हैं? आप झूठ नहीं फैला सकते। धार्मिक भावनाओं से प्रचार भी नहीं किया जा सकता। 

प्रियंका गांधी ने क्या कहा?

प्रियंका गांधी ने कहा था, आपने तो देखा ही होगा। मैंने टीवी पर देखा पता नहीं सच है कि नहीं। पीएम मोदी देवनारायण जी के मंदिर में शायद गए थे। उन्होंने लिफाफा डाला। मैंने टीवी पर देखा कि 6 महीने के बाद पीएम मोदी का दान किया गया लिफाफा खोला तो इसमें 21 रुपये मिले। उन्होंने कहा, एक तरह से यही हो रहा है। देश में घोषणाएं मंच पर खड़े होकर कैसे-कैसे लिफाफे दिखाए जा रहे हैं आपको और जब आप उन लिफाफे को
खोलते हैं तो चुनाव खत्म हो जाता हैं।


बता दें कि राजस्थान की 200 सीटों के लिए 25 नवंबर को वोटिंग होगी और इसका रिजल्ट 3 दिसंबर को आएगा। इस समय राज्य में अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार है।
 



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies