*खबरों में बीकानेर*
चुनाव : बीकानेर में 40 वर्ष साथ देने बाद थामा दूसरी पार्टी का दामन, कारण यह बताया...
बीकानेर। 62 वर्षीय कांग्रेस नेता राजेश भोजक ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। भोजक मनोनीत पार्षद भी रहे हैं और उनके मुताबिक में अशोक गहलोत सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ भी कार्य अनुभव रखते हैं।
राजेश भोजक ने बताया कि करीब 40 वर्षों से कांग्रेस के साथ रहे, लेकिन कार्यकर्ता को तवज्जो नहीं देना और हरबार अनदेखी करना यह कांग्रेस की फितरत को देखते हुए भाजपा को ज्वाइन किया है।
गौरतलब है कि राजेश भोजक प्रदेश यूथ कांग्रेस सचिव, मनोनीत पार्षद तथा जिला यूथ कांग्रेस देहात व शहर दोनों में पदाधिकारी रहे। पूर्व महापौर भवानीशंकर शर्मा एवं सीएम अशोक गहलोत के मार्गदर्शन में कांग्रेस में कार्य किया।
0 Comments
write views