*खबरों में बीकानेर*
अरे... ये तो वही पुराने नाम आ गए...
कांग्रेस की लिस्ट जारी नहीं हुई
एक-दो दिन में आयेगी
100 से ज्यादा की सूची
मीटिंग में राहुल गांधी ने सूची देख कर बयान देते हुए कहा कि ये तो वही पुराने नाम आ गए।
जयपुर/नई दिल्ली । कांग्रेस की विधानसभा चुनावों के लिए प्रतीक्षित
सूची आज जारी नहीं हुई, हालांकि नई
दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी ने 106 नामों पर मोहर लगा दी है। ऐसा सूत्रों का कहना है।
सूची आज जारी होने का कोई
अधिकारिक कारण नहीं बताया। लेकिन
चर्चा है कि बहुत सी सीटों पर केवल एक
ही नाम पर दुबारा मंथन होगा, कई नाम
बदले जायेंगे।
प्रदेश प्रभारी ने किया बड़ा ऐलान
उधर, प्रियंका गांधी की आमसभा
को लेकर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी
सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बुधवार रात
कांदोली में सभा स्थल का जायजा लेकर
मंत्री ममता भूपेश से तैयारियों पर चर्चा
की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में
रंधावा ने कहा कि प्रत्याशियों की सूची
एक-दो दिन में आ जाएगी और यह सूची
भाजपा की सूची से दोगुनी होगी।
इस बयान से अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रियंका गांधी की सभा के बाद कांग्रेस
सूची जारी कर सकती है। वहीं ईआरसीपी
को लेकर रंधावा ने कहा कि केंद्र में जल
संसाधन मंत्री राजस्थान के होने के बावजूद उन्होंने प्रदेश के हित के लिए कार्य नहीं किया।
केंद्र सरकार ने हमेशा जनता से झूठ बोला है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार की योजनाओं की प्रधानमंत्री तक प्रशंसा कर रहे हैं, यहां की स्वास्थ्य योजना एक मिसाल है। मुख्यमंत्री के राजस्थान में विधायकों को सरकार गिराने के लिए प्रलोभन देने के बयान को लेकर रंधावा ने कहा कि हमारे विधायक पार्टी के प्रति वफादार हैं।
भाजपा भ्रष्टाचार की बात कर रही है, लेकिन मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में जो हुआ क्या बिना पैसे के होता है। भाजपा का काम है किसी भी तरह से सरकारें तोडऩा, जबकि कांग्रेस लोकतंत्र में विश्वास रखती है।
इससे पूर्व राजस्थान में कांग्रेस की पहली लिस्ट का काउंटडाउन शुरू हो गया था। अब कांग्रेस भी मंथन और लंबे इंतजार के बाद अपनी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी।
सूत्रों के अनुसार आज 106 नाम लीयर
हुए है। पहली सूची में रफीक खान, रमेश
मीणा, ममता भूपेश, मुरारी लाल मीणा,
दानिश अबरार, रोहित बोहरा, गिर्राज
मलिंगा, मनीषा देवी, रामकेश मीणा,
अर्चना शर्मा, राजेश पारीक, चेतन डूडी
के नाम आ सकते हैं। वहीं मीटिंग में राहुल गांधी ने सूची देख कर बयान देते हुए कहा कि ये तो वही पुराने नाम आ गए।
हिस
0 Comments
write views