संत श्रीगंगेनंदन जी ने भजनों और दृष्टांतों से समझाया जीवन दर्शन का आधार है गीता
हरिशरणम परिवार ने किया भव्य स्वागत
आत्म ज्ञान सत्संग समारोह
बीकानेर । हरि भजनों से गुंजायमान शिव मंदिर में न सिर्फ जेएनवी कॉलोनी के श्रद्धालु झूम रहे थे बल्कि उनके साथ जयपुर हिसार दिल्ली और अन्य शहरों से आए हुए श्रद्धालु भी भक्ति सरिता में गोते लगा रहे थे। और ऐसा हो रहा था हिमालय के सिद्ध संत गंगेनंदन जी महाराज के भजनों और दृष्टांतों के द्वारा। संत श्री यहां समस्त हरिशरणम परिवार के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय आत्म ज्ञान सत्संग समारोह के पहले दिन शुक्रवार को जन- जन को आध्यात्मिक यज्ञ की महत्ता बता रहे थे।
संत श्री ने अपनी विशिष्ट शैली में जीवन दर्शन का आधार गीता व्याख्यानों की व्याख्या दृष्टांतों सहित की। सत्संग के आरंभ में आयोजक परिवार के सीमा-सुरेश सुखेजा सहित पांच जोड़ों ने पूजन अनुष्ठान करवाए। संध्या समय सत्संग विश्राम पर महाआरती की गई। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
इससे पहले संत गंगेनंदन जी महाराज का बीकानेर आगमन पर हरिशरणम परिवार ने उनका भव्य स्वागत किया।
आयोजक परिवार के सौरभ सुखेजा ने बताया कि सत्संग दूसरे दिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। आत्म ज्ञान यज्ञ की पूर्णाहुति 3 सितंबर को होगी, इस दिन कथा समय सुबह 10 बजे से 12 बजे तक रहेगा।
विदित है कि महाराज का बीकानेर में यह तीसरा आध्यात्मिक यात्रा प्रवास है। महाराज इससे पूर्व 2019 और 2021 में बीकानेर आए थे।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...