फार्मासिस्ट 15 सितंबर से कार्य बहिष्कार करेंगे
राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ (एकी.) के प्रदेश व्यापी आह्वान पर बीकानेर में फार्मासिस्ट संवर्ग की 07 सूत्रीय मांगों को लेकर 1सितम्बर 2023 को सायं 3 बजे से 5 बजे तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय गेट पर धरना प्रदर्शन कर मुख्य चिकत्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि संगठन की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया है, जिससे पूरे फार्मासिस्ट संवर्ग में भारी रोष है। इसी क्रम में सभी जिला मुख्यालयों पर 4 से 6 सितंबर को गेट मीटिंग का आयोजन किया जाएगा।
8 सितंबर को जयपुर में विशाल रैली का आयोजन भी प्रस्तावित है।
इसके पश्चात 15 सितंबर को प्रदेश के सभी फार्मेसिस्ट सामूहिक अवकाश लेंगे।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...