परकोटे के इस इलाके में घर पर दारू की बोतलें फेंकने से भय का माहौल
बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना इलाके में एक घर में अज्ञात जनों द्वारा दारू की बोतले फैंकने से घर वालों व मोहल्ले में भय का माहौल पैदा हो गया है। इसको लेकर पीड़ित महावीर भाटी ने संभागीय आयुक्त को एक शिकायती पत्र लिखकर अवगत करवाया है कि जस्सोलाई व्यास पार्क के पास उनका मकान है।
जहां घर के आसपास देर रात तक दारू की पार्टी चलती है। ये असामाजिक तत्व दारू पीने के बाद उसकी खाली बोतले मेरे घर पर फैंक जाते है। जिसकी पूर्व में भी नयाशहर थाना में परिवाद भी दिया था और पुलिस ने इस बात की तशदीक भी कर पुष्टि भी कर ली।
जिसके उपरान्त एकबारगी तो ये हरकतें बंद हो गई। लेकिन पिछले कुछ दिनों से फिर से असामाजिक तत्वों द्वारा उनके घर पर दारू की बोतलें फैंकी जा रही है। जिससे परिवार में भय का माहौल है।
गौरतलब रहे कि इस इलाके में गैर कानूनी काम से आमजन भयभीत है। कई बार मारपीट व चाकूबाजी की वारदातें हो चुकी है। जिससे क्षेत्र के लोगों में डर व्याप्त है।



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...