पुष्करणा दिवस के अवसर पर मां उष्ट्र वाहिनी का विशेष श्रृंगार कर पूजन किया जाएगा 29 अगस्त को
बीकानेर 27 अगस्त। श्रावण शुक्ल तेरस पुष्करणा दिवस के अवसर पर मुरलीधर व्यास रोड स्थित मां उष्ट्र वाहिनी के मंदिर श्रंगार किया जाएगा एवं पूजा अर्चना की जाएगी ।
यह जानकारी देते हुए राजस्थान पुष्टिकर यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी जी बिस्सा ने बताया कि 29 अगस्त को प्रातः नौ बजे विशेष पूजा अर्चना की जाएगी ।
पंडित अशोक बिस्सा के नेतृत्व में मां उष्ट्र वाहिनी का श्रंगार किया जाएगा l उसके बाद पूजन किया जाएगा तत्पश्चात महाआरती होगी तथा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा ।
मां उष्ट्र वाहिनी के पूजन पर पुष्करणा समाज के अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का श्रम करें ।
पुष्करणा दिवस के अवसर पर घर-घर मां उष्ट्र वाहिनी की पूजा अर्चना करने हेतु मां उष्ट्र वाहिनी के फोटो की पुष्करणा बंधु को आवश्यकता हो तो निम्न पते पर नि:शुल्क प्राप्त कर सकते हैं:-सुरेंद्र कुमार व्यास,अध्यक्ष, अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद शाखा, लालानी व्यासों का चौक, बीकानेर l




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...